Punjab: आप नेताओं ने सुनील जाखड़ पर किया कटाक्ष, कहा- भाजपा और जाखड़ ने लोकसभा परिणाम से कुछ नहीं सीखा
Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने सुनील जाखड़ पर जमकर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता ने सीएम भगवंत मान द्वारा सीएम आवास छोड़ने की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह सुनील जाखड़ जैसे लोगों की सोच है। उन्हें खुद आत्ममंथन करना चाहिए। उनके जूनियर रवनीत सिंह बिट्टू को आगे कर दिए लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधा है। आप प्रवक्ता नील गर्ग, डॉ. सनी आहलूवालिया और बब्बी बादल ने कहा कि शायद भाजपा और जाखड़ ने चार जून के परिणमों से कुछ नहीं सीखा है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सुनील जाखड़ ने हमेशा पंजाब और यहां के लोगों के असली मुद्दों पर अपने स्वार्थी एजेंडे को प्राथमिकता दी है।

आप नेता नील गर्ग ने कहा कि जाखड़ ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी, क्योंकि वह सीएम की कुर्सी की दौड़ में नहीं थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने, तो बीजेपी जहां पहले दो-तीन लोकसभा सीटें जीत लेती थी, वह अब एक भी सीट पर विजय नहीं पाई है। आप नेताओ ने कहा कि भाजपा की इस हार के लिए सुनील जाखड़ ही जिम्मेदार हैं और उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
आप नेता नील गर्ग ने कहा कि बीजेपी को भारत के लोगों खास तौर से पंजाब के लोगों ने खारिज कर दिया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि भाजपा ने हमेश ध्रुवीकरण की राजनीति की और लोगों के वास्तविक मुद्दों महंगाई, बेरजगारी और गरीबी पर कभी बात तक नहीं की है। जाखड़ पंजाब में भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि के बारे में भ्रमित हैं।
यह भी पढ़ें Punjab: आप सांसद मलविंदर सिंह कंग पहुंचे खरड़, कहा- लंबित परियोजनाओं को जल्द करेंगे पूरा












Click it and Unblock the Notifications