पंजाब: विधायकों-सांसदों पर दर्ज हैं इतने मामले, नई सरकार बनने के बाद कोई केस CBI, ED या IT के पास नहीं

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के बाद नई सरकार बने एक महीना भी नहीं हुआ कि यहां विधायकों-सांसदों पर चल रहे केसों की हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांग ली है। सरकार की ओर से हाईकोर्ट में इस बारे में जानकारी दी भी गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नई सरकार ने माना है कि, राज्य के कई पूर्व व मौजूदा विधायकों व सांसदों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इनमें से कुछ नए हैं तो कुछ विचाराधीन मामले हैं।

Recommended Video

    Bhagwant Mann government का बड़ा फैसला, Anti Gangster टास्क फोर्स का ऐलान। वनइंडिया हिंदी
    पंजाब के विधायकों-सांसदों के 4 केस चल रहे

    पंजाब के विधायकों-सांसदों के 4 केस चल रहे

    पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि, मौजूदा व पूर्व विधायकों-सांसदों के खिलाफ जो मामले दर्ज हैं, उन पर जांच व सुनवाई जारी है। सरकार की तरफ से कहा गया कि 4 मामलों में जांच जारी है। इसके अलावा 8 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें जांच की जा रही है। 8 नए मामलों में से एक मामला आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि जल्दी ही मामलों में जांच पूरी कर ली जाएगी।

    इन मामलों पर 19 जुलाई को होगी सुनवाई

    इन मामलों पर 19 जुलाई को होगी सुनवाई

    बताते चलें कि, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस एजी मसीह व जस्टिस संदीप मोदगिल की खंडपीठ ने उपरोक्त सभी मामलों में जांच के साथ-साथ अदालतों में विचाराधीन ट्रायल की भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी हैं। इसीलिए खंडपीठ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से विचाराधीन मामलों पर स्टेटस रिपोर्ट तलब की। खंडपीठ ने इन मामलों पर 19 जुलाई के लिए अगली सुनवाई तय की है।

    • पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की बात करें, तो यहां के आईजीपी ने स्टेटस रिपोर्ट में 1 मामले में जांच विचाराधीन होना माना है।
    विधायकों सांसदों के लिए राहत की बात यह!

    विधायकों सांसदों के लिए राहत की बात यह!

    वहीं, एक खास बात यह है कि, अब सीबीआई, ईडी, आईटी के पास कोई केस नहीं है। इस बारे में खुद सीबीआई, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि, उनके समक्ष जांच के लिए कोई भी मामला विचाराधीन नहीं है। सभी मामले कोर्ट के समक्ष हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जांच की प्रक्रिया को संतोषजनक नहीं माना था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+