Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीएम भगवंत मान के 50वें जन्‍मदिन पर कैबिनेट मंत्रियों ने आयोजित किया राज्यव्यापी रक्तदान शिविर

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान सिंह 17 अक्‍टूबर को अपना 50वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सीए भगवंत मान के जन्‍म दिन पर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने राज्‍य स्‍तरीय रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्‍या में आप नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने रक्‍तदान किया।

punjab aap

ये रक्‍तदान शिविर भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों ने आयेाजित किया। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अपने विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर के सतनाम अस्‍पताल में रक्‍तदान शिविर का आयोजन करवाया जिसमें बड़ी संख्‍या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्‍य लोगों ने रक्‍तदान किया।

रक्‍तदान शिविर में कै‍बिनेट मंत्री जिम्‍पा ने भी सहभागिता की। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर रक्‍तदान शिविर की फोटो शेयर कर लिखा आप कार्यकर्ताओं के साथ होशियारपुर के सतनाम अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया।

आम आदमी पार्टी पंजाब सीएम भगवंतमान के जन्‍मदिन पर जश्‍न मना रही है। सीएम मान के जन्मदिन पर राज्यव्यापी रक्तदान शिविरों का आयोजन एक बड़ी जीवनरक्षक पहल है।

ऐसे ही पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री एलसी कतारुचक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रक्‍तदान शिविर का अयोजन करवया।सीएम भगवंत मान के जन्‍मदिन पर आयोजित इस रक्‍तदान शिविर में मंत्री ने आप कार्यकर्ताओं के साथ हिस्‍सा लिया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा आम लोगों को भी किया इस पुण्य के काम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

बता दें पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के 50 जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म के जरिए बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखकर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की लंबी उम्र और स्‍वस्‍थ्‍य जिंदगी के लिए कामना की। सीएम ने पीएम की पोस्‍ट पर धन्‍यवाद भी दिया है।

प्रधानमंत्री के अलावा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम भगवंत मान के जन्‍मदिन की शुभकामना दी। वहीं पंजाब और दिल्‍ली के मंत्रियों के अलावा भगवंत मान को लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने भी जन्‍मदिन की बधाई दी है।

सीएम मान के जन्‍मदिन पर उन्‍हें बधाई देने वालों का ताता उनके मुख्‍यमंत्री आवास और कार्यालय में लगा रहा है। वहीं आप कार्यकर्ताओं ने सीएम मान के जन्‍मदिन पर जगह-जगह पर जरूरतमंदों के लिए दान कार्यक्रम का आयोजन किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+