भगवंत मान सरकार का 'ध्येय', शिक्षा और चिकित्सा के बोझ से मुक्त हो पंजाब
Punjab Aam Aadmi clinic: पंजाब में अब मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 584 हो गई है। जनता को मुफ्त इलाज मिल सके इसके लिए मान सरकार ने आम आदमी क्लीनिक में 41 तरह की जांच और दवाएं फ्री दी जाती हैं।

पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से पार्टी अपने चुनावी वादों के साथ एक के बाद एक राहत जनता को देने की कोशिश में रहती है। हाल ही में किसानों को फसल खराबी का मुआवजा हो या फिर सरकारी स्कूलों को नए मॉडल में तब्दील करना। पंजाब की मान सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है।
निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य के वादे पर पंजाब सरकार निरंतर ध्यान बनाए हुए है। लोगों को उनके घरों में पास ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हो इसलिए लिए मान सरकार ने 80 और आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। जिसके बाद पूरे पंजाब में क्लीनिकों की संख्या 584 हो गए हैं।
41 तरह के टेस्ट और दवा फ्री
डेढ साल से भी कम के वक्त में मान सरकार ने पंजाब की स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों के लिए बेहतर और आसान बना दिया है। यहां 41 तरह के टेस्ट और 100 तरह की दवाएं मुफ्त मिलती हैं। पंजाब में अब तक इन क्लीनिकों से 25 लाख से ज्यादा लोग फायदा ले चुके हैं। आप सरकार की योजना हर वर्ग के लिए वरदान साबित हुई है।
लोगों को मौसमी बीमारियों सहित हर तरह का इलाज यहां अपने घरों के पास मिल जाता है। शुगर, बीपी, जैसे 41 बुनियादी टेस्ट मिलते हैं। ऐसे में प्राइवेट अस्पताल और बड़े सरकारी अस्पतालों की भीड़ से बचकर लोग अपना यहां इलाज करा सकते हैं।
पंजाब में हर बीमारी पर होगी नजर
हाल ही में 80 आम आदमी क्लीनिकों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि अब हम सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले लोगों का बीमारी का सारा सारा डेटा कंप्यूटर में रखा जा रहा है, जिसके बाद विश्लेषण करके अध्ययन किया जाएगा कि पंजाब के किस क्षेत्र में कौन सी बीमारी ज्यादा है और किस उम्र में कौन से बीमारी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है। इसके आधार पर आने वाले समय में जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा।
फ्री शिक्षा और चिकित्सा में आम लोगों का फायदा
मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने बयानों में कई बार दोहरा चुके हैं कि पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है। आप सरकार की पहली प्राथमिकता आम जनता को शिक्षा और चिकित्सा के बढ़ते बोझ से मुक्त करना है। क्योंकि जब आम लोगों के बच्चों को फ्री में अच्छी शिक्षा और मुफ्त में इलाज मिलेगा, जिसके साथ मुफ्त दवाइयां और मुफ्त जांच भी होगी तो उनका काफी पैसे बचेगा, जो उनकी दैनिक जरूरतों के कामों में आएगी, जिससे आम लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा और समाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications