पंजाब: झमाझम बारिश में सड़क निर्माण, वीडियो वायरल होने के बाद 4 इंजीनियर सस्पेंड
पंजाब: झमाझम बारिश में बना रहे थे सड़क, 4 इंजीनियर सस्पेंड
नई दिल्ली। सरकारी कामों की खानपूर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाब के होशियारपुर में झमाझम बारिश के बीच सड़क निर्माण किया जा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सड़क निर्माण की इस खानापूर्ति का ये वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार ने लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।

पंजाब सरकार तक जब ये वायरल वीडियो का मामला पहुंचा तो सरकार ने बिना देर किए पीडब्लूडी के 3 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। इन तीनों पर होशियारपुर में बारिश में ही सड़क की रीकार्पेटिंग करवाने का आरोप लगा। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीओ तरसेम सिंह, जेई विपन कुमार, प्रवीन कुमार और जसबीर सिंह को निलंबित कर दिया।
आपको बता दें कि होशियारपुरके चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र नंगल खिलड़िया और शेरपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का काम किया जा रहा था। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी के एक वर्क्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आप कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बारिश में सड़क निर्माण को देखकर वो हैरान रह गए। उन्होंने इसे रोकने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। वीडियो सोशळ मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग के मुख्य सचिव ने स्वतं संज्ञान लेते हुए चारों इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications