ये बच्ची बनी पंजाब की टॉपर, बोर्ड परीक्षा देने वाले इस बार 3 लाख से ज्यादा बच्चे पास, देखें रिजल्ट
अमृतसर। भारत के कुछ राज्यों में पांचवीं कक्षा के लिए भी एजुकेशनल-बोर्ड परीक्षा होती हैं। पंजाब में भी ये परीक्षाएं हुईं, जिसमें 3,19,086 बच्चों ने हिस्सा लिया था। अब उसका रिजल्ट आ गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बाेर्ड की ओर से बताया गया है कि, इस बार ओवर-ऑल रिजल्ट 99.57% रहा है। इससे पहले 2020 में यह 99.83% रहा था।जबकि बीते सेशन में यह घटकर 99.76% रहा, इस बार दाेबारा इसमें 0.19 % की कमी आई है।

बरेटा की सुखमन कौर प्रदेश में टॉपर
पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा के नतीजों में बरेटा की सुखमन कौर प्रदेश में टॉपर घोषित की गई है। सुखमन ने 100% अंक हासिल किए हैं। इस पर उसके परिजन खुशी मना रहे हैं। उनका कहना है कि, छोटी सी उम्र में ही बेटी ने नाम राेशन कर दिया। मां ने कहा कि, सुखमन बहुत होशियार है। उसे पढ़ना-खेलना पसंद है। वह मानसा जिले से हैं।
पांचवीं कक्षा के रिजल्ट के बारे में पंजाब स्कूल एजुकेशन बाेर्ड की ओर से बताया गया कि, 2021-22 सेशन में पंजाब से 3,19,086 बच्चे 5वीं में रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 3,17,728 बच्चे पास हो गए हैं। वहीं, इस बार यहां छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज छात्रों से ज्यादा रहा है। छात्रों का रिजल्ट जहां 99.52 रहा, वहीं छात्राओं का रिजल्ट 99.63 रहा है।

5वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉपर सुखमन के अलावा कपूरथला की राजवीर माेमी दूसरे और सहजप्रीत काैर तीसरे नंबर पर हैं। इन्हें बाकी बच्चों की तुलना में ज्यादा मार्क्स मिले हैं। यहां अपने बच्चों का रिजल्ट चेक कर सकते हैं आप:
ऐसे देखें कक्षा 5 का रिजल्ट
- पंजाब शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
- होम पेज पर कक्षा-5 के Result लिंक पर क्लिक करें
- एक विंडो खुलेगी।
- रोल नंबर और विवरण भरें। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यहां से डाउनलोड कर लें अथवा भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।












Click it and Unblock the Notifications