पंजाब: जज के आवास की दीवारों पर खालिस्तान समर्थकों ने की ऐसी हरकतें, पुलिस जांच में जुटी

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में भी कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा नारे लगाए गए। घटनास्थल से कुछ तस्वीरें तथा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। एक सत्र न्यायाधीश के आवास की दीवारों पर खालिस्तान-समर्थकों द्वारा कुछ स्लोगन लिख भी दिया गया। जिसे अब मिटा दिया गया है। इस बारे में फरीदकोट की एसएसपी ने बयान दिया।

Pro-Khalistan slogans In Faridkot Punjab, See The walls of a Session Judges residence

फरीदकोट की एसएसपीअवनीत कौर सिद्धू ने कहा, "एसएफजे कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सामने आया है। इसके अलावा हमें दीवारों पर स्लोगन दिखाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।"

Pro-Khalistan slogans In Faridkot Punjab, See The walls of a Session Judges residence

आॅपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर भी लगे नारे
इससे पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी। जहां एक समुदाय की ओर से खालिस्तान समर्थक नारे लगाए और खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर-बैनर भी लहराए गए। उस दौरान लोगों ने स्वर्ण मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गेट के पास ही रोक लिया गया था।

इधर, केस रद्द कराने को ढाई लाख मांगे गए
तरनतारन में गोइंदवाल साहिब पुलिस ने पर्चा रद्द करवाने और जज के नाम पर फिरौती लेने वाले 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस बारे में कमलजीत सिंह निवासी गांव नागोके ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ था। दिलबाग सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलबीर बीर सिंह और राणी कौर निवासी गांव नागोके घर पर आकर कहने लगे कि, जज साहिब से अच्छी जान-पहचान है और वह पर्चा रद्द करा देंगे और ढाई लाख लिए लेकिन केस रद्द कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+