पंजाब चुनावः सीएम चन्नी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- उनके बयान का मतलब था कि...

चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर सीएम चरणजीत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते अब उनकी पार्टी को विरोधों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को सफाई देने पड़ रही है। इसी कड़ी में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए।

priyanka gandhi give clearification on cm channi statement

बता दें कि एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम चरणजीत सिंह ने कहा था कि प्र‍ियंका गांधी पंजाब‍ियों की बहू हैं। य‍े पंजाबन हैं। इस‍लिए एक तरफ हो जाओ पंजाब‍ियों। यूपी, ब‍िहार और दिल्‍ली के भइये आगे यहां से राज करना चाहते हैं। हम उन्‍हें घुसने नहीं देंगे।

प्रियंका गांधी ने सीएम चरणजीत सिंह का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि "उनके [चन्नी के] बयान का गलत अर्थ निकाला गया। मुझे नहीं लगता कि यूपी से किसी को पंजाब आने और शासन करने में कोई दिलचस्पी है और यूपी में भी नहीं चाहते कि कोई पंजाब से आकर वहां राज करे। लखीमपुर खीरी हिंसा का जिक्र करते हुए, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने यूपी में किसानों का "अपमान" किया। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मामले के आरोपियों में शामिल हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री पंजाब का दौरा तभी कर रहे हैं जब चुनाव नजदीक हैं, लेकिन किसानों के विरोध के दौरान ऐसा नहीं किया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि "अरविंद केजरीवाल, जो दिल्ली पर ठीक से शासन करने में विफल रहे, अब दावा कर रहे हैं कि वह पंजाब पर शासन कर सकते हैं। यह कैसे संभव है?"

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा, "वे [बीजेपी, आप] केवल अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पंजाब में हैं। चन्नी जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है जो अपने लोगों के लिए काम करे। मैं पंजाब में कांग्रेस की लहर देख सकती हूं। बता दें कि पिछले साल ही पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य में कांग्रेस पार्टी के सीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है।

वहीं अपने बयान को लेकर सीएम चन्नी ने भी सफाई दी थी। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान को "विकृत" यानी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को कहा, "पंजाब आए सभी प्रवासियों ने राज्य के विकास में अपना पसीना और खून बहाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+