पंजाब विधानसभा चुनाव: आख़री ओवर में प्रकाश सिंह बादल की शतक की तैयारी, जानिए क्या है मामला ?

प्रकाश सिंह बादल को काफ़ी लम्बे वक़्त के बाद सियासी मंच पर देखा गया। पंजाब के मालवा रीजन में गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई कपास की फसल पर मुआवजा नहीं मिलने पर शिरोमणि अकाली दल ने धरना प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़, अक्टुबर 4, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी सियासी पार्टी जुट चुकी हैं। अपनी-अपनी रणनीति के तहत राजनीतिक पार्टियां जनता के पास जाकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल भी अपनी सियासी ज़मीन मजबूत करने में कोइ भी कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में प्रकाश सिंह बादल को काफ़ी लम्बे वक़्त के बाद सियासी मंच पर देखा गया। पंजाब के मालवा रीजन में गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई कपास की फसल पर मुआवजा नहीं मिलने पर शिरोमणि अकाली दल ने धरना प्रदर्शन किया। सुखबीर सिंह बादल ने प्रदर्शन के दौरान ऐलान किया कि अगर कांग्रेस सरक एक सप्ताह के अंदर मुआवज़ा नहीं देगी तो सीएम की कोठी का घेराव किया जाएगा।

किसानों के लिए संघर्ष

किसानों के लिए संघर्ष

प्रदर्शन के दौरान प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि किसानों को लेकर उनका लंबा संघर्ष रहा है। उनकी पार्टी ने जो कुछ भी किसानों के लिए किया है वह किसी दूसरी पार्टी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला हुआ था तो देश के राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह थे और गवर्नर बूटा सिंह थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफ़ा नहीं दिया था। अब जब केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी क़ानून लागू किए हैं तो हरसिमरत कौर बादल ने किसानों के हक़ के लिए ही मंत्री पद छोड़ा है, ऐसा कोई नहीं करता।

कैप्टन पर साधा निशाना

कैप्टन पर साधा निशाना

प्रकाश सिंह बादल ने बेअदबी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उन पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने ही श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला करवाया था। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब को तोड़ दिया गया, श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गोलियां चलाईं गई। क्या वह बेअदबी कम थी। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कैप्टन ने उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया था, जिसमें बरी हो गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर मानहानि का केस भी किया मगर उसे मैंने वापस ले लिया। क्योंकि वह कभी भी बदले की भावना से काम नहीं करते हैं।

'किसानो की पार्टी है SAD'

'किसानो की पार्टी है SAD'

प्रकाश सिंह बादल ने भाषण के अंत में कहा कि बड़े लंबे समय बाद आप लोगों के दर्शन हुए हैं। आप लोगों को देख कर उम्र दो तीन साल और बढ़ गई है, ऐसा लगता है कि सेंचुरी मार जाउंगा। प्रकाश सिंह बादल की इन बातों से पंडाल का माहौल खुशनुमा हो गया। वहीं प्रदर्शन के दौरान सुखबीर सिंह बादल, सिकंदर सिंह मलूका, बलविंदर सिंह भूंदड, जगमीत सिंह बराड़ के साथ अकाली नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल को किसानों के हित पार्टी बताया। उन्होंने ने कहा कि अकाली दल का 100 साल पुराना इतिहास रहा है जो उनकी पार्टी ने किसानों के हक़ लिए किया, वैसा किसी दूसरी पार्टी ने आज तक नहीं किया है।

'किसानों को देंगे उनका हक़'

'किसानों को देंगे उनका हक़'

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा किए सियासी पार्टियों के पीछे लगकर आपस में फूट नहीं डालें, सब साथ मिलकर कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ संघर्ष करें। अभी 3 महीने का वक़्त बचा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि वह ऐलान करते हैं कि अगर इस सरकार ने मुआवज़ा नहीं दिया तो वह आते ही किसानों को उनका मुआवज़ा देंगे। चाहे वह सड़कों के लिए ली जाने वाली जमीनों का हो या फिर गुलाबी सुंडी की वजह से हुए फसल नुकसान का मुआवज़ा हो, किसानों को उनका हक़ दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने किया विरोध

ग्रामीणों ने किया विरोध

ग़ौरतलब है कि किसानों को राज़ी करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के हर मुमकिन कोशिश करने के बावजूद सुखबीर सिंह बादल की तरफ से की जाने वाली जनसभाओं का लगातार विरोध हो रहा है। अकाली दल के कार्यकर्ता जब प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बठिंडा जा रहे थे तो उन्हें गांवों में विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के विरोध पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराज़गी भी ज़ाहिर की उन्होंने कहा कि ये सरासर ग़लत है। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हर मुमकिन सहयोग किया है। शिरोमणि अकाली दल किसान यूनियन के पीछे खड़े होकर किसानों के संघर्ष में उनके साथ मिल कर लड़ाई लड़ रही है।


ये भी पढ़ें: पंजाब: आगामी चुनाव पर ना पड़े 'कांग्रेस की कलह का असर', इसलिए इस ख़ास रणनीति में जुटे सीएम चन्नी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+