पंजाब: CM भगवंत मान ने किया विभागों के बंटबारा, जानिए किसे कौन सा मंत्रालय मिला?
चंडीगढ़, 21 मार्च: पंजाब के नए मुख्यंत्री भगवंत मान आ अपनी कैबिनेट में मंत्रालयों का बंटबारा कर दिया। भगवंत मान ने गृह विभाग और आबकारी मंत्रालय का प्रभार अपने ही पास रखा है जबकि हरपाल चीमा को वित्त विभाग दिया गया है। मान मंत्रिमंडल की एकमात्र महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है। देखें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला..
Recommended Video

- भगवंत मान ने गृह विभाग और आबकारी मंत्रालय का प्रभार
- हरपाल चीमा को वित्त विभाग दिया गया है।
- जंडियाला के विधायक हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
- हरजोत सिंह बैंस को कानून और पर्यटन विभाग सौंपा गया है।
- डॉ. बलजीत कौर महिला एवं बाल विकास विभाग की बागडोर संभालेंगी।
- लालचंद कटारूचक्क को खाद्य आपूर्ति विभाग सौंपा गया है।
- लालजीत भुल्लर को परिवहन मंत्री बनाया गया है।
- ब्रह्म शंकर जिंपा को जल आपूर्ति विभाग और आपदा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री होंगे।
- डॉ. विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
पंजाब में अभी सात और नए मंत्री बनाए जाने हैं। इन मंत्री पदों के लिए अमृतसर से कुंवर विजय प्रताप, अमन अरोड़ा, सर्वजीत कौर माणुके, जय सिंह रोढ़ी, डॉ. रवजोत ग्रेवाल और प्रो. बलजिंदर कौर का नाम सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही 19 मार्च को भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट का गठन किया था। राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने पंजाब सरकार के 10 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications