पंजाब सरकार की 'मुफ्त बिजली' योजना से लोगों को मिली बड़ी राहत
Punjab Government News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही बिजली, पानी सड़क और निवेश सीएम भगवंत मान की पहली प्राथमिकता में है। प्रदेश की जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए उनकी सरकार द्वारा युद्धस्तर पर काम किए जा रहे हैं। मुफ्त बिजली योजना से पंजाब का हर घर जगमगा रहे हैं। 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली जनता को राहत पहुंचा रही है।
पंजाब के आमजन जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें जीरो बिल से बहुत राहत मिली है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत लोग हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ उठा रहे हैं। इस पैसे का इस्तेमाल पंजाब के लोग खेती-किसानी में कर रहे हैं। पहले ये रकम बिजली बिल पर खर्च करते थे।

आम आदमी पार्टी सरकार ने शुरू से ही बिजली, पानी प्राथमिकता दी है। दिल्ली में भी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली सरकार ने बिजली और पानी पर राहत दी। साल 2022 में सरकार में आते ही सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया था कि 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इस योजना के तहत 1 जून 2022 से पंजाब में बिजली बिल जीरो करने की योजना लागू कर दी गई। Punjab State Power Corporation द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 73 लाख से भी अधिक घरेलू बिजली Consumer हैं। इन उपभोक्ताओं को पीएसपीसीएलहर दो महीने में बिजली का 'जीरो बिल' जारी करता है। राज्य के हर शहर से लेकर गांव और कस्बों तक इस योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ता बढ़ रहे हैं।
मान सरकार साथ में ये भी सुनिश्चित कर रही है कि आम नागरिकों को मिल रहे लाभ में कोई अर्चन न आए। इसके लिए सरकार पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन को तय समय पर सब्सिडी प्रदान कर रही है। PSPCL को पंजाब सरकार ने सब्सिडी के तौर पर जनवरी, फरवरी और मार्च में 1,439 करोड़ रुपये जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications