सलाहकारों के विवादित बयानों के बीच सिद्धू का नया ट्वीट, अब इस मुद्दे पर अमरिंदर सरकार को घेरा

सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा है कि गन्ना किसानों के मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से जल्द से जल्द हल करने की ज़रूरत है। अजीब बात है कि पंजाब में खेती की लागत अधिक होने के बावजूद राज्य का सुनिश्चित मूल्य बहुत कम है।

चंडीगढ़, अगस्त 23, 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव के दिन नज़दीक आ रहे हैं वहीं अब आंदोलन का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में गन्ना किसानों ने भी अपनी मांगों के लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गन्ना किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर अपना विरोध ज़ाहिर किया तो वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी ट्वीट कर अपने ही सरकार पर निशाना साधा है।

sidhu tweet

कैप्टन के ख़िलाफ़ ट्वीट
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा है कि गन्ना किसानों के मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से जल्द से जल्द हल करने की ज़रूरत है। अजीब बात है कि पंजाब में खेती की लागत अधिक होने के बावजूद राज्य का सुनिश्चित मूल्य हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड की तुलना में बहुत कम है। कृषि के पथ प्रदर्शक के रूप में पंजाब में मूल्य बेहतर होना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू पहले भी कई मुद्दों पर कैप्टन सरकार पर हमलावर रहे हैं और अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। वहीं अब इस मुद्दे में ट्वीट कर नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार के लिए और मुसीबतें खड़ी कर दी हैं।

कांग्रेस पार्टी की बढ़ी मुश्किलें
एक तरफ़ नवजोत सिंह सिद्धू तो दूसरी तरफ़ उनके सलाहकार पंजाब कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने से नहीं चूक रहे हैं। मालविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग ने पाकिस्तान और कश्मीर पर टिप्पणी की जिससे सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हुई। वहीं मालविंदर सिंह माली ने दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का विवादित पोस्टर अपने फेसबुक पेज पर लगा दिया जिससे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से असहज हो गई। इस मामले में खुद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाज़ी से राज्य के साथ-साथ देश की शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो सकता है। वहीं उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को नसीहत देते हुए कहा कि अपने सलाहकारों को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान को सलाह देने तक सीमित रखें। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों को तलब किया ।

हरीश रावत करेंगे कार्रवाई
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने इस मामले पर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। किसी को भी इंसान को इस बात शक करने का कोई हक़ नहीं है। इस मामले पर बयान देना तो दूर की बात है। वहीं उन्होंने इंदिरा गांधी का कथित विवादित कार्टून शेयर किए जाने पर कहा कि इंदिरा गांधी लोकप्रिय नेताओं में एक थीं। हम सब के लिए मां के बराबर थीं। उनके बारे में कुछ भी ग़लत बयानबाज़ी की गई है तो यह निंदनीय है। मामले की जानकारी इकट्ठा करने पर अगर यह बात साबित होती है तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

कैप्टन पर माली का हमला
आपको बता दें कि इससे पहले भी मालविंदर सिंह माली लगातार सोशल मीडिया पर कैप्टन अमरिंदर के ख़िलाफ़ पोस्ट डाल कर उन पर निशाना साधते रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाक़ात पर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर तीखा हमला बोला था । उन्होंने कहा था कि कैप्टन, मोदी और अमित शाह की तिकड़ी से सावधान रहने की ज़रूरत है। कैप्टन, मोदी और अमित शाह की तिकड़ी पंजाबियों और किसानों के लिए सांप्रदायिक तनाव, डर और आतंक के ख़तरे की घंटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+