Pastor Bajinder Singh: 'जेल से बाहर आकर दोबारा ऐसा अपराध करेगा', यशू-यशू वाले पादरी पर क्या बोली पीड़िता?
Pastor Bajinder Singh: 'यशू-यशू' वीडियो से चर्चित हुए पादरी बजिंदर सिंह को पंजाब के मोहाली की एक अदालत ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने यौन दुराचार के आरोप में बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया, जबकि इसी मामले में पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। अब इस मामले में पीड़िता के भी बयान सामने आए हैं।

आज कई पीड़ित लड़कियों को न्याय मिला-पीड़िता
पादरी बजिंदर सिंह को सजा के ऐलान के बाद पीड़िता ने कहा, 'वह (बजिंदर) मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति है और जेल से बाहर आकर दोबारा ऐसा अपराध करेगा, इसलिए मैं चाहती हूं कि वह जेल में ही रहे। आज कई पीड़ित लड़कियों को न्याय मिला है। मैं डीजीपी से अनुरोध करती हूं कि हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि हम पर हमले की आशंका है।'
पीड़िता के पति ने क्या कहा?
वहीं इसी मामले में बात करते हुए पीड़िता के पति ने कहा, 'हमने इस केस के लिए 7 साल संघर्ष किया। वह (दोषी) अदालत को गुमराह करता था और विदेश यात्राएं करता था, जबकि अदालत के आदेश इसकी अनुमति नहीं देते थे। मुझ पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गईं, हम पर हमले हुए, मैंने 6 महीने जेल में बिताए और तब मैंने ठान लिया कि उसे सजा दिलवाकर ही रहूंगा।'
'हमें न्यायपालिका पर विश्वास था। मैं चाहता हूं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। कुल 6 आरोपी थे, जिनमें से 5 पर मामला खारिज हो गया और पादरी बजिंदर दोषी करार दिया गया। हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं।'
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 2018 में ज़ीरकपुर की एक महिला ने पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पीड़िता ने दावा किया क था कि, बजिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 63 स्थित अपने आवास पर उसके साथ यौन शोषण किया और इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
वहीं पीड़िता का आरोप था कि, बजिंदर सिंह ने उसे धमकी दी थी। कहा था कि यदि उसने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई या उसकी मांगों को मानने से इनकार किया, तो वह यह वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगा। हालांकि महिला ने इस मामले को लेकर FIR दर्ज कराया था।
दिल्ली एयरपोर्ट से हुई थी बाजिंदर सिंह की गिरफ्तारी
इसी मामले में बजिंदर सिंह को जुलाई 2018 में दिल्ली एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह लंदन में एक निर्धारित 'हीलिंग इवेंट' में शामिल होने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, बाद में उसी साल उन्हें जमानत मिल गई थी। यह मामला कई वर्षों तक चला और हाल ही में अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया।
ये भी पढ़ें Bajinder Singh: कौन हैं यशू-यशू वाले पादरी बजिंदर सिंह? जो यौन उत्पीड़न और रेप केस में पाए गए दोषी












Click it and Unblock the Notifications