गैबॉन में शिप से लापता हुए पंजाब के पंकज, परिवार ने लगाई सरकार से गुहार- 'हमारा बेटा लौटा दो'

पंजाब गुरदासपुर जिला के चौंता गांव का एक परिवार अपने बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

चंडीगढ़, सितंबर 13, 2021। पंजाब गुरदासपुर जिला के चौंता गांव का एक परिवार अपने बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। मर्चेंट नेवी मुंबई की कंपनी में बतौर सेकेंड इंजीनियर कार्यरत पंकज पिछले 6 सितंबर से लापता हैं। पंकज के परिवार वालों स्थानीय प्रशासन और सरकार से उनके लापता बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई है, लेकिन कहीं से भी उन्हें मदद नहीं मिल पा रही है। पंकज के परिवार वालों ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अपने बेटे को ढूंढने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

pankaj

6 सितंबर को दी गई सूचना
पंकज के छोटे भाई संदीप ने बताया कि 6 सिंतबर की शाम को पंकज की कंपनी से कॉल आया था। उन्होंने मुझसे पूछा की आपकी पंकज से कब बात हुई थी। मैंने कहा कि 26 अगस्त को मेरी उनसे बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वो शिप लेकर गैबॉन से शिप लेकर दुबई की तरफ़ जा रहे हैं जब नेटवर्क मिलेगा तो फिर बात करेंगे। तो पंकज के कंपनी वालों ने बताया कि 5 सिंतबर की शाम में सेन्ट्रल अफ्रिका की गैबॉन देश में लुटेरों के हमले में दो लोग ज़ख़्मी हो गए हैं और आपके भाई पंकज उस वक़्त ही लापता हैं। मुझे जैसे ये बात पता चली मेरे तो होश ही उड़ गए मैं कुछ भी प्रतिक्रिया देने की हालत में नहीं था, मैंने कॉल काट दी थी।

5 सितंबर से लापता हैं पंकज
पंकद के भाई संदीप ने कहा कि मैंने ख़ुद को संभालने के थोड़ी देर बाद कंपनी को कॉल किया उन्होंने पंकज के लापता होने की बात दोहराई और कहा कि खोज अभियान जारी है। मैंने कंपनी से सवाल किया की जब 5 सिंतबर को हादसा हुआ था तो आप मुझे एक दिन बाद क्यों बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी तरफ़ से उन्हें खोजने की कोशिश की जब वह नहीं मिल पाए तो आपसे संपर्क किया। पंकज के छोटे भाई संदीप ने बताया कि 5 सितम्बर को गैबॉन में साउथ अफ्रीकन कंपनी के शिप पर लुटेरों ने हमला कर गोलियां चला दी थीं। जिसमें शिप पर सवार एक चीफ इंजीनियर, चीफ कुक को गोलियां लगी थी जिसमें वह बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गए।

सांसद ने भी नहीं की मदद
संदीप ने बताया कि पंकज की भी लुटेरों के साथ हाथापाई हुई और वह लापता हो गए। पंकज की तलाश में कंपनी की तरफ़ से सर्च अभियान चलाने की बात कही जा रही है लेकिन बात स्पष्ट नहीं हो पा रही है। बीएसएफ से रिटायर्ड पिता बोधराज, भाई संदीप कुमार ने कहा कि सांसद सन्नी देओल से हस्तक्षेप कर विदेश मंत्रालय की मदद से उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक किसी ने भी मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वहीं संदीप ने कहा कि जिस कपंनी में उसके भाई कार्यरत थे वह भी उनके भाई को ढूंढने में कोई कारगर क़दम नहीं उठा रहे हैं।

सरकार और प्रशासन से लगाई गुहार
पंकज के छोटे भाई संदीप ने बताया कि पंकज की कंपनी को बार-बार कॉल करने से उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए शिप के कैप्टन का नम्बर दे दिया। जब कैप्टन से मैंने बात की तो उन्होंने भी यही कहा कि आपके भाई की कोई सूचना नहीं मिल रही है। संदीप ने बताया कि पंकज उनके घर में बड़ हैं उनके ही कंधों पर घर की सारी ज़िम्मेदारी है। उनके लापता होने से परिवार बहुत ही टूट से गया है। पंकज की शादी हुए अभी 2 साल ही हुए हैं और पिछले एक साल से मुंबई की कंपनी के क्रू शिप पर गए थे। संदीप ने कहा कि वन इंडिया हिंदी के ज़रिए प्रशासन और सरकार से मेरी यही गुहार है कि वह मेरे भाई को ढूंढने में दिलचस्पी दिखाएं जिससे मेरे परिवार की ख़ुशियां लौट सके।

ये भी पढ़ें: पंजाब: सिद्धू के बाद अब 'यूथ कांग्रेस' ने बढ़ाया अमरिंदर का सिरदर्द, चुनाव से ठीक 6 महीने पहले दिया बड़ा झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+