पाकिस्तानी लड़की को हुई हिंदुस्तानी से मोहब्बत, शादी करने लाहौर से जांलधर आई

जालंधर। पाकिस्तानी युवती को हिंदुस्तानी युवक भा गया। वह उससे शादी करने चली आई। 9 जुलाई को उसकी मेहंदी की रस्म होगी और फिर 10 जुलाई को दोनों 7 फेरे लेंगे। बता दें कि, युवती क्रिश्चियन है। वहीं, युवक हिंदू है। इस रिश्ते के दोनों के परिजन खुश हैं और वे भी शादी में शरीक होंगे।

Pakistani girl fell in love with Hindustani boy, came to Jalandhar from Lahore to get married, know interesting story

लड़की का नाम शुमाईला है। वह लाहौर की रहने वाली है। उसने बताया कि, जिससे प्यार हुआ उस युवक का नाम कमल कल्याण है। कमल जालंधर में रहता है। इसलिए शुमाइला उससे शादी करने के लिए वीजा लेकर लाहौर से वाघा बॉर्डर के रास्ते पंजाब आई। शुमाईला के मुताबिक, उनके परिवार के जालंधर के कमल के साथ खानदानी ताल्लुक थे। हालांकि, कमल और शुमाईला 3 साल पहले ही मिले थे।

दोनों करीब आए और प्यार हो गया। आखिर में दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। शुमाईला विवाह करवाने की आवश्यक शर्तें पूरी कर भारत पहुंची। कमल के माता-पिता उसका स्वागत करने के लिए वाघा बाॅर्डर पहुंचे। भारत पहुंचकर शुमाईला ने कहा कि, मोदी सरकार ने विवाह की रस्म में शामिल होने के लिए मेरे माता-पिता को वीजा जारी किया। जिसके लिए मैं आभारी हूं। मैं यहीं रहना चाहूंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+