पाकिस्तान की ओर से भारतीय इलाके में 10KM अंदर तक चला आया ड्रोन, खोज में जुटी पुलिस और BSF
गुरदासपुर। पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन की घुसपैठ हो रही है। उस तरफ से बॉर्डर के इस पार तरह-तरह के ड्रोन भेजे जा रहे हैं। जिन्हें निगरानी में जुटे भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान रोकने के लिए तैनात रहते हैं। बीती रात फिर से एक ड्रोन आया, जो आईबी के पास भारतीय क्षेत्र में 10 किमी अंदर देखा गया। गुरदासपुर में बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने इस बारे में जानकारी दी। डीआईजी ने कहा कि, स्थानीय लोगों ने ड्रोन को देखा। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। उसके पीछे जो भी होगा, हम जल्द इस बारे में अवगत कराएंगे।

बता दें कि, गुरदासपुर बॉर्डर के नजदीकी जिलों में से एक है। इसी जिले से एक्टर सनी देओल सांसद हैं। गुरदासपुर के अलावा पाकिस्तानी ड्रोन अमृतसर, फाजिल्का आदि जिलों में देखे जा चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, बीती रात एक पाकिस्तानी ड्रोन गुरदासपुर में आईबी के पास भारतीय क्षेत्र में 10 किमी अंदर देखा गया। बहरहाल, वहां पुलिस के साथ तलाशी अभियान जारी है।

बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी का कहना है कि, वे लोगों से मिल रहे हैं और उनसे अपराधियों को पकड़ने के लिए जानकारी देने को कह रहे हैं। अधिकारियेां के मुताबिक, इस तरह की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए बीएसएफ ने अब आम नागरिकों को भी प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। इसके लिए बीएसएफ ड्रोन की घुसपैठ की जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications