Opinion: बाढ़ के संकट में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी मान सरकार, ग्राउंड जीरो पर हो रहा काम

Opinion: पंजाब में बाढ़ ने काफी कहर बरपाया है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं। लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ में किसी के घर तो किसी के सामान बर्बाद हो गए। किसानों की फसल खराब हो गई। लेकिन इन संकटों के बीच पंजाब सरकार मजबूती से लोगों के बीच खड़ी है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद बाढ़ से ग्रसित लोंगों तक तुरंत मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस आपदा में किसी को दिक्कत न हो ये सुनिश्चित कर रहे हैं। खास बात यह है कि सीएम मान जमीनी स्तर से हालात का निरीक्षण कर रहे हैं।

Opinion: बाढ़ संकट में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी मान सरकार

इस संकट के बीच सीएम भगवंत मान ने हवाई सर्वेक्षण की बजाय पानी में उतर कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कश्ती में सवार होकर लोगों तक गए। उनकी समस्या का समाधान किया। उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया। राहत-बचाव कार्यों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का हम पूरा मुआवजा देंगे।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसानों को हरसंभव मदद किया जा रहा है। कहा कि किसानों को दोगुना मुआवजा राशि देंगे। उन्होंने कहा किसान अपनी फसल की चिंता न करें, उन्हें अपनी जान की चिंता करनी चाहिए। मुआवजा देना हमारा काम है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण मकान ढहने के मामले में पीड़ितों को 1।25 लाख रुपये और पशुओं के शेड गिरने से हुए नुकसान पर एक लाख रुपये का मुआवजा देंगे।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन केंद्र को भेजेगी, लेकिन किसी वित्तीय पैकेज की भीख नहीं मांगेगी। उन्होंने राज्य में विपक्षी दलों पर प्राकृतिक आपदा पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+