Opinion: भगवंत मान सरकार ने 12710 शिक्षकों को पक्का कर छात्र-छात्राओं की भविष्य किया सुरक्षित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काम कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष जोर दे रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक में विशेष बदलाव कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजे थे। इसके ठीक बाद उन्होंने शिक्षा को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला किया है। उन्होंने 12710 कच्चे शिक्षकों को पक्का कर दिया है।

'नए युग की शुरुआत'

शिक्षा के हित में यह बहुत बड़ा फैसला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे नए युग की शुरुआत कहा है। उन्होंने अपना बड़ा वायदा पूरा करते हुए कहा कि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित होने के साथ ही छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित होगा। इसलिए हमने शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया है। शिक्षक का जब मन खुश रहेगा तभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। तभी बच्चों की किस्मत बदल सकती है।

 भगवंत मान सरकार ने छात्र-छात्राओं की भविष्य किया सुरक्षित

भगवंत मान सरकार प्रयासरत

इससे पहले ये शिक्षक कच्चे के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें वेतन भी कम मिलते थे। लेकिन सरकार के फैसले से उन्हें अब अच्छी सैलरी मिलेगी। भगवंत मान बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। पंजाब सरकार स्कूल की बिल्डिंग से लेकर शिक्षा की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर रही है।

शिक्षकों को भेजे थे सिंगापुर

इससे पहले भगवंत मान सरकार ने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा था। वहां जाकर शिक्षक ट्रेनिंग लेकर बच्चों को नई तकनीक के साथ शिक्षा देंगे। इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि हम पंजाब के सरकारी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करेंगे कि नेता और अधिकारी के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। उन्हें जरा भी चिंता नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+