पंजाब: आनंदपुर साहिब के गुरु नानक कॉलोनी में नुक्कड़ बैठक, झाड़ू पर बटन दबाने की अपील
लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र मोहाली के विधायक सरदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में गांव जगतपुरा, गुरु नानक कॉलोनी में एक नुक्कड़ बैठक की गई। विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में उन्होंने चुनाव में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
वहीं, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी विधायक और लोकसभा उम्मीदवार शैरी कलसी ने कहा कि गुरदासपुर के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। साथ ही कई लोग कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।

आज के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने बाघा पुराना विधानसभा क्षेत्र के भलुर गांव में लोगों से संपर्क किया और उन्हें पार्टी की प्रगतिशील नीतियों के बारे में बताया। चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब क्षेत्र में किया रोड शो, मालविंदर कंग को वोट देने की अपील की












Click it and Unblock the Notifications