OPINION: पंजाब में अब 2500 युवाओं को मिलेगी नौकरी, CM मान ने 2600 करोड़ की लागत से इस प्लांट की रखी आधारशिला
पंजाब की भगवंत मान सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए हर एक मुमकिन प्रयास कर रही है। सीएम भगवंत मान ने अब तक हजारों युवाओं को नौकरी दे चुके हैं। इसके बाद भी वे लगातार युवाओं को नौकरी देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीएम मान ने लोगों को रोजगार देने के लिए हाल ही में दिग्गज कंपनी टाटा के स्टील प्लांट की आधारशिला रखी है।
लुधियाना में देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के लगने से पंजाब के लोगों को बड़ी संख्या में नौकरी मिलेगी। यह प्लांट लुधियाना में 2600 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इससे 2500 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

प्लांट के लिए पंचायतों ने दी अपनी जमीन
लुधियाना में लगने वाले इतने बड़े प्लांट बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाला है। सीएम भगवंत मान ने इसे पंजाब की खुशहाली के लिए एक नींव का पत्थर बताया है। टाटा जैसी कंपनी जमशेदपुर के बाद सबसे बड़ा प्लांट पंजाब में लगा रही है, हमारे लिए बड़ी बात है। इससे पंजाब में 2500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। खास बात है कि पंचायतों ने इसके लिए अपनी जमीन दी है।
हम एमओयू पर नहीं, दिल पर हस्ताक्षर करते हैं- सीएम मान
उत्साह से भरे सीएम भगवंत मान ने कहा कि सूबे में इंडस्ट्री के विकास के लिए हमारी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। हम एमओयू पर साइन नहीं करते बल्कि दिल पर हस्ताक्षर करते हैं। मान ने कहा कि जब वह पंजाब में निवेश लाने की बात कर रहे थे तो विपक्षी पार्टियां उन पर हंस रही थीं लेकिन हमने यह दिखा दिया है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करते भी हैं। हमने जो भी वादा किया है उसे पूरा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी भगवंत मान सरकार, जानें क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications