कपूरथला के गुरुद्वारे में नहीं हुई कोई बेअदबी, FIR में करेंगे बदलाव- सीएम चन्नी
चंडीगढ़, 24 दिसंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कपूरथला के गुरुद्वारे में बेअदबी की घटना नहीं हुई थी। शुक्रवार को सीएम ने ये जानकरी दी है। उन्होंने कहा है कि क्योंकि बेदअबी का मामला सामने नहीं आया है, ऐसे में कपूरथला के मामले में जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें भी बदलाव किया जाएगा।

चोरी करने से इरादे से गुरिद्वारे में पहुंचा था युवक
19 दिसंबर को कपूरथला के निजामपुर गांव स्थित गुरुद्वारे में कथित बेअदबी का मामला सामने आया था। यहां एक व्यक्ति को लोगों ने गुरुद्वारे से धार्मिक ध्वज निशान साहिब को हटाने की कोशिश करने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था। शुक्रवार को चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य पुलिस स्वर्ण मंदिर और कपूरथला में हुई हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही है। कपूरथला पुलिस ने निजामपुर गांव की घटना को लेकर पाया है कि जहां कोई बेअदबी नहीं हुई। जिस व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला गया वह बेअदबी की नहीं बल्कि चोरी करने की कोशिश कर रहा था।
लिंच किए गए शख्स के शरीर पर 30 निशान
कपूरथला में लिंचिंग के शिकार शख्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिस व्यक्ति की बेअदबी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, उसके शव पर घाव के 30 निशान हैं। ये निशान तलवार और धारदार हथियारों से हमले के कारण बने बताए गए हैं। स्थानीय सिविल अस्पताल में इस शख्स का पोस्टमार्टम हुआ। किसी के शव को लेने के लिए आ आने के बाद पुलिस ने ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
पंजाब में बेअदबी के दो मामले
पंजाब में बीते कुछ दिनों में बेअदबी के दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और दूसरी कपूरथला के निजामपुर गुरुद्वारे की है। दोनों ही घटनाओं में बेअदबी के आरोपियों को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला गया। ये घटनाएं ना सिर्फ पंजाब बल्कि देशभर में चर्चा में हैं।
महाराष्ट्र में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा: क्रिसमस को लेकर जारी होंगी नई गाइडलाइंस












Click it and Unblock the Notifications