NIA की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह की 1.34 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एक बडी कार्रवाई को अंजाम दिया। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की 1,34,12,000 रुपए की संपत्ति जब्त की। एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के अमृतसर से लगभग 700 करोड़ रुपये मूल्य की 102.784 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
एनआईए ने 8 नवंबर को यह कार्रवाई तब की, जब फंड की पहचान कथित तौर पर पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी अमृतपाल की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई। यह घटनाक्रम एनआईए मामले से उपजा है, जिसमें अमृतपाल पर आरोपपत्र दायर किया गया है।

यह मामला भारतीय सीमा शुल्क द्वारा 24 अप्रैल, 2022 और 26 अप्रैल, 2022 को लगभग 700 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 102.784 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी और जब्ती से संबंधित है। अफगानिस्तान से यह अवैध हेरोइन की खेप 22 अप्रैल, 2022 को अटारी, अमृतसर में एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से भारत में प्रवेश की। प्रतिबंधित सामग्री को लीकोरिस जड़ों (मुलेठी) की एक खेप में बड़े चालाकी से छुपाया गया था।
शुरुआत में, मामला अमृतसर में भारतीय सीमा शुल्क द्वारा दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली, जिससे पता चला कि 700 करोड़ रुपए की हेरोइन की खेप दुबई स्थित फरार आरोपी शाहिद अहमद के निर्देश पर भूमि सीमा के माध्यम से भारत में तस्करी की जा रही थी।
कैसे होता था तस्करी का खेल?
एनआईए ने बताया कि तस्करी के इस जटिल जाल में अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ निवासी सह-आरोपी नजीर अहमद कानी शामिल है, जिसने अवैध हेरोइन की खेप भेजी थी। मादक पदार्थ को दिल्ली स्थित आरोपी रजी हैदर जैदी तक पहुंचाया जाना था। आतंकवाद-रोधी एजेंसी के अनुसार, हेरोइन को देश के विभिन्न हिस्सों में वितरित किया जाना था, जिसका उद्देश्य पर्याप्त मौद्रिक लाभ प्राप्त करना था।
अमृतपाल की 'ड्रग्स की कमाई'
पिछले साल 16 दिसंबर को इस मामले में चार आरोपियों शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद, नजीर अहमद कानी, रजी हैदर जैदी और विपिन मित्तल के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। एनआईए की जांच में पता चला कि अमृतपाल के परिसर से जब्त की गई 1,34,12,000 रुपये की नकदी 'ड्रग्स की कमाई' थी।












Click it and Unblock the Notifications