NIA ने फरार आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा पर घोषित किया 15 लाख का इनाम, कनाडा से चला रहा नेटवर्क

एनआईए ने फरार आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा के खिलाफ 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव का रहने वाला लांडा कनाडा में रहता है।

 Lakhbir Singh Sandhu Landa

15 lakh reward on terrorist Lakhbir Singh Sandhu: पंजाब के अंदर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाला कनाडा में बैठा फरार आतंकवादी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा को पकड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 15 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। पंजाब में आरपीजी अटैक सहित कई आतंकवादी हमले की लांडा ने साजिश रची है।

लांडा पर 15 लाख का इनाम घोषित

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार NIA ने फरार आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा के खिलाफ 15 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव में रहने वाला लांडा फिलहाल कनाडा से दहशत फैला रहा है। लांडा ने शूटर दीपक रांगा की मदद से मोहाली में पंजाब पुलिस के मुख्यालय पर रॉकेट ग्रेनेड से हमला किया था।

कनाडा से नेटवर्क चला रहा लांडा

बता दें कि तरनतारन जिले के हरिके गांव का रहना वाला लांडा फिलहाल कनाडा के एडमॉन्टन, अलबर्टा में रहता हैं। जहां से अपना नेटवर्क चला रहा है। लांडा पंजाब में कई आतंकी गतिविधियों के अलावा पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है।

Recommended Video

    Mohali Blast: Police Headquarters पर हमले का सच, क्या है Terror कनेक्शन ? | वनइंडिया हिंदी

    एनआईए ने लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा के खिलाफ 20 अगस्त, 2022 को आईपीएस की धारा 120बी, 121, 121ए और गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज किया था।

    गौरतलब है कि NIA हाल ही में मोहाली पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमला करने के मामले में मेन शूटर दीपक रंगा को गिरफ्तार किया था। मई 2022 में दीपक ने पुलिस हेडक्वार्टर पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड फेंका था। बताया गया है कि दीपक रंगा कनाडा में रह रहे आतंक लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा का करीबी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+