दिल्ली में दो-तिहाई प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्य जिम्मेदार, AAP नेता जैस्मीन शाह ने बीजेपी पर लगाया आरोप

Punjab News: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 77% की कमी आई है । आप सरकार प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। बुधवार को AAP के वरिष्ठ नेता जैस्मीन शाह ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए तमाम काम किए गए हैं।

आप नेता जैस्मीन शाह ने कहा कि पूरे देश में केवल आम आदमी पार्टी की सरकारें जनता को प्रदूषण से राहत दिलाने का काम कर रही हैं। हमारी सरकार ने पराली जलने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए तमाम काम किये हैं। इस साल पंजाब में पिछले साल की तुलना में 77% कम पराली जली है। वहीं BJP शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़े हैं।

Jasmine Shah

दिल्ली में दो-तिहाई प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्य जिम्मेदार

उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसी Indian Institute Of Tropical Meteorology की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में दो-तिहाई प्रदूषण दिल्ली के पड़ोसी राज्यों की वजह से होता है। दिल्ली में प्रदूषण रोकना है तो इसके लिए केंद्र सरकार और आसपास के BJP शासित राज्यों की सरकारों को भी काम करना होगा। एक तरफ दिल्ली में AAP सरकार प्रदूषण रोकने के लिए लगातार काम कर रही है लेकिन दूसरी ओर बीजेपी की सरकारें काम नहीं कर रही हैं।

'पंजाब को Food Basket of India कहा जाता है'

जैस्मीन ने कहा कि पंजाब में जितनी धान की खेती होती है, उतनी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नहीं होती है। पंजाब को Food Basket of India कहा जाता है और यहां धान की खेती को बंद नहीं किया जा सकता है।

NASA का सैटेलाइट डेटा के हवाले से किया दावा

बता दें कि पिछले दिनों, भगवंत मान सरकार ने दावा किया कि राज्य में पराली जलाने की घटना में काफी कमी आई है। पंजाब सरकार ने इसके लिए NASA के सैटेलाइट रिपोर्ट के डेटा का हवाला दिया है। नासा के सैटेलाइट के अनुसार, पंजाब में पराली जलाने में 77% की कमी दर्ज की गई है। 6 अक्टूबर 2023 तक केवल 196 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल इसी समय में 845 मामले सामने आए थे। वहीं, 6 अक्तूबर को सिर्फ तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+