1 अप्रैल को जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, प्रशंसकों में खुशी की लहर

Navjot Singh Sidhu: रोड रेज मामले में जेल गए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक अप्रैल को पटियाला जेल से रिहा होने जा रहे हैं।

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu: रोड रेज मामले में जेल गए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सिद्धू एक अप्रैल को पटियाला जेल से रिहा होने जा रहे हैं। ये खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच खुशी का माहौल है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पिछले ही महीने मुख्यमंत्री से सिद्धू की जल्द रिहाई का आग्रह किया था।

एक साल की सजा काट रहे सिद्धू
बताते चलें कि रोड रेज मामले में सिद्धू पटियाला की सेंट्रल जेल में एक साल की सजा काट रहे हैं। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर भी सिद्धू की जल्द रिहाई को लेकर अटकलें इतनी तेज थीं कि उनके समर्थकों ने राज्य के कुछ शहरों में उनके स्वागत में होर्डिंग्स और बैनर लगा दिए थे। हालांकि, जब उन्हें रिहा नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री भगवनंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार को कई कांग्रेस नेताओं की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

26 जनवरी को थी बाहर आने की उम्मीद
क्रिकेटर से टीवी शख्सियत और फिर राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने रोज रेज मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाई थी। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद 26 जनवरी को सिद्धू के जेल से बाहर आने की उम्मीदें जताई जा रही थीं लेकिन समर्थकों की इन उम्मीदों पर भी पानी फिर गया।

दमदार शख्सियत हैं सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति का जाना-माना नाम हैं। सिद्धू हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट के अपने करियर की तरह पंजाब की सियासत में भी वे दमदार पारी खेल रहे हैं। पहले बीजेपी से जुड़े सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए। बीजेपी ने उन्हें तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ाया था। कांग्रेस में आने के बाद भी उनकी ये ताकत बरकरार रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+