पंजाब: नवजोत सिद्धू की नाराजगी दूर करेगी कांग्रेस, कैप्टन सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार में कांग्रेस बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है।

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार में कांग्रेस बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। कांग्रेस के इस कदम को पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने जुलाई 2019 में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मतभेदों के चलते पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में कांग्रेस डिप्टी सीएम पद देकर नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी को दूर कर सकती है।

navjot singh sidhu

वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने आज चंडीगढ़ के पास सिसवान में लंच पर मुलाकात भी की। पिछले चार महीनों में ये दूसरी बार है, जब अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हुई है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी सिद्धू और अमरिंदर सिंह की मुलाकात हुई थी। सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कैबिनेट में एक अहम मंत्रालय भी दिया जा सकता है।

प्रशांत किशोर को अमरिंदर ने बनाया मुख्य सलाहकार
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले तीन महीनों से भी ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को सभी दलों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कृषि कानूनों का विरोध सबसे ज्यादा पंजाब और हरियाणा में ही देखने को मिल रहा है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपना मुख्य सलाहकार भी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि कृषि कानूनों पर पंजाब में विरोध को देखते हुए कांग्रेस अभी से रणनीति बनाने में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+