'मिस-गाइडेड मिसाइल हैं नवजोत सिंह सिद्धू, जो किसी के कंट्रोल में नहीं', दिग्गज नेता ने कसा तंज

नवजोत सिंह सिद्धू के ऊपर पंजाब के दिग्गज नेता ने तंज कसा है...

नई दिल्ली, 30 जून: पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच छाए कलह के बादल फिलहाल छंटते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को खबर आई कि नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे, लेकिन ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई। हालांकि बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले और मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। पंजाब कांग्रेस में जारी इस कलह के बीच अब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू के ऊपर तंज कसा है।

'खुद को भी हिट कर सकते हैं सिद्धू'

'खुद को भी हिट कर सकते हैं सिद्धू'

सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा, 'नवजोत सिंह सिद्धू एक मिस-गाइडेड मिसाइल हैं, जो किसी के कंट्रोल में नहीं हैं। वो ऐसी मिसाइल हैं, जो किसी भी दिशा में, यहां तक कि खुद को भी हिट कर सकते हैं। आज पंजाब को ऐसे इंसान की जरूरत नहीं है, जो हर मुद्दे पर केवल एक्टिंग करता हो, बल्कि उसकी जरूरत है, जो राज्य के विकास के बारे में सोचे।'

प्रियंका गांधी से मिले सिद्धू

प्रियंका गांधी से मिले सिद्धू

आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की तल्खियां एक बार फिर से तेज हो रही हैं। दोनों के बीच का विवाद सुलझाने के लिए कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एक कमेटी का भी गठन किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

सिद्धू के बयानों से नाराज हैं राहुल?

सिद्धू के बयानों से नाराज हैं राहुल?

हाल ही में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के तीन सदस्य वाले पैनल से मुलाकात की, तो पार्टी सूत्रों से यह भी खबर मिली कि राहुल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों से नाराज हैं। दरअसल सिद्धू ने बयान दिया था कि पंजाब में केवल दो परिवार ही सत्ता का फायदा उठा रहे हैं। सिद्धू का इशारा बादल परिवार के साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ था।

ये भी पढ़ें- सिद्धू की शिकायत तो जायज लेकिन उनके बयान की टाइमिंग गलत: हरीश रावत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+