सिद्धू ने बरगाड़ी कांड पर अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो किया शेयर, कहा- अब आपको कौन रोक रहा है?
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को बरगाड़ी-बहबल कलां कांड को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया और सवाल किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में होने पर पंजाब सरकार को अब कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है। शेयर किये गए वीडियो में दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक केजरीवाल कह रहे हैं कि बरगाड़ी मामले के दोषियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कुंवर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच रिपोर्ट में उल्लिखित नामों के आधार पर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा सकता है।

बरगाड़ी-बहबल कलां कांड और पुलिस फायरिंग की जांच में हुई देरी को लेकर सीएम केजरीवाल कैप्टन अमरिंदर सिंह और फिर बाद में चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आक्रामक हो गए थे। बता दें कि 'बीर' (गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति) की चोरी और अपमान सहित बेअदबी की घटनाओं के संबंध में दर्ज तीन प्राथमिकी से संबंधित मामलों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था।
Recommended Video
एसआईटी ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और डेरा की राष्ट्रीय समिति के तीन सदस्यों संदीप ब्रेट्टा, प्रदीप कलेर और हर्ष धुरी को आरोपी बनाया था और चोरी से संबंधित एक मामले में आरोप पत्र दायर किया था।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा था कि बरगारी की घटना से पंजाब के लोग दुखी हैं। मास्टरमाइंड को सजा नहीं हुई। मुझे ये बताने की जरूरत नहीं है कि मास्टरमाइंड कौन है। चन्नी साहन एसआईटी की रिपोर्ट देख सकते हैं, उनमें नाम दिये गए हैं। 24 घंटे के भीतर बरगारी कांड के आरोपित गिरफ्तार हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications