Punjab Polls: सिद्धू बोले- सिर्फ अमिताभ बच्चन और सोनिया ही मुझे करवा सकते हैं चुप
नई दिल्ली, 4 फरवरी: पंजाब में मतदान को अब सिर्फ 15 दिन का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस में आंतरिक कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था, लेकिन अब वो सीएम फेस को लेकर टेंशन में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीएम पद पर उनकी दावेदारी को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने खुलकर बात की है।

News 18 को दिए इंटरव्यू में जब सिद्धू से पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही सीएम फेस का ऐलान करने जा रही है, क्या वो निराश होंगे? इस पर सिद्धू ने कहा कि निराशा का मतलब अंतिम संस्कार करना होता है। मैंने भाई (राहुल गांधी) का समर्थन करने का फैसला किया और जब उन्होंने मुझे फोन किया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि हम हार रहे हैं और उन्हें मेरी जरूरत है। मैंने कहा ठीक है। मैं किसी शर्त का समर्थन नहीं कर रहा हूं।
Recommended Video
उन्होंने आगे कहा कि मैंने राहुल भाई से कहा कि आपको विकेंद्रीकृत होने की जरूरत है। आपके पास एक ही सिस्टम नहीं हो सकता, इसे बदलने की जरूरत है। लोगों को भी बदलाव चाहिए और आम आदम पार्टी उन्हें वो ऑफर दे रही। हो सकता है कि लोग हमें अलग तरह से ना देखें क्योंकि हमने अपनी पूरी कांग्रेस को नहीं दिखाया है। पार्टी में जो भी लोग भ्रष्टाचार, शराब माफिया या रेत माफिया के साथ जुड़े हैं, वो बदलाव नहीं ला सकते हैं। वहीं अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे बिक्रम मजीठिया पर उन्होंने कहा कि वो डरे हुए नहीं हैं। ये लोग गुंडे हैं। वो सब माफिया से जुड़े हुए हैं और चाहते हैं कि मैं जाऊं, वर्ना उनका खेल खत्म हो जाएगा।
सिद्धू अपने वन लाइनर्स के लिए काफी मशहूर हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनको चुप कराने वाला कोई नहीं है। केवल दो लोग उन्हें चुप करवा सकते हैं, एक हैं बिग बी अमिताभ बच्चन और दूसरी हैं सोनिया गांधी।












Click it and Unblock the Notifications