पंजाब: AAP से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने की मदरसा काउंसिल बनाने की मांग

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा की पंजाब यूनिट ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत दर्ज करने पर बधाई दी।

चंडीगढ़, 15 मार्च 2022। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा की पंजाब यूनिट ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत दर्ज करने पर बधाई दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब युनीट ने लुधियाना के राहो रोड मदनी मस्जिद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें पूरे पंजाब से अल्पसंख्यक समाज के सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए । मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मेहरदीन सैफी ने पंजाब के होने वाले मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को मुबारकबाद पेश की, साथ ही आम आदमी पार्टी के जीत दर्ज करने वाले सभी विधायकों को भी मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब की जनता ने भारी बहुमत से आप को जिताया है, आम आदमी पार्टी जनता के उम्मीदों पर खरे उतरेगी और आम आदमी की आवाज बनेगी।

arakshan morcha

अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया है- सैफी
मोर्चा प्रदेश प्रभारी मेहरदीन सैफी ने कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य को फोकस करते हुए काम किया है। हम लोगों को उम्मीद है की अरविंद केजरीवाल पंजाब के अल्पसंख्यक शिक्षा के उत्थान के लिए बाकी राज्यों की तरह पंजाब में भी मदरसा काउंसिल बनाएंगे। वहीं सैफी ने यह भी कहा की देश के सभी राज्यों में अल्पसंख्यक विभाग है। जबकि पंजाब में लाखों की तादाद होने के बावजूद हमारे यहां कोई अल्पसंख्यक विभाग नहीं है। हमलोग यहां की नई सरकार से उम्मीद करते हैं कि बाकी राज्यों की तरह पंजाब में भी अल्पसंख्यक समाज (मुस्लिम, क्रिश्चियन) के उत्थान के लिए अल्पसंख्यक विभाग की जल्द स्थापना की जाएगी।

'पंजाब में लाखों की तादाद में गुज्जर बिरादरी के लोग रहते हैं'
पंजाब में लाखों की तादाद में गुज्जर बिरादरी के लोग रहते हैं, लेकिन सरकार के सभी योजनाओं से वंचित हैं सभी पार्टियां ने सिर्फ वादा कर वोट लेने का काम किया हमलोग नई सरकार से उम्मीद करते हैं कि गुज्जर बिरादरी के उत्थान के लिए जम्मू कश्मीर की तरह गुज्जर एडवाइजरी बोर्ड की स्थापना करेंगे ।राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब के प्रदेश प्रवक्ता मौलाना नसीम कासमी ने कहा की इन सभी मुद्दों को लेकर मोर्चा कई सालों से आंदोलन करते आ रही है। आरक्षण मोर्चा से पंजाब के लाखों अल्पसंख्यक समाज के लोग जुड़े हुए हैं, पंजाब के अल्पसंख्यक समाज की मोर्चा आवाज है ।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सह प्रभारी सिकंदर सिद्दीकी , गुज्जर सेल के चेयरमैन फिरोज उद्दीन ,सिनीयर वाइस चेयरमैन मौलाना अबुजर , लुधियाना जिला अध्यक्ष हाफिज हाशिम , अब्दुल मन्नान, रिजवान सैफी मेहरदिन अंसारी के साथ प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

ये भी पढ़ें : पंजाब में कांग्रस की करारी हार के बाद पार्टी में सिर फुटव्वल, 2024 के चुनाव पर पड़ेगा असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+