पंजाब: AAP की सरकार में मुस्लिम चेहरे को कैबिनेट में नहीं मिली जगह, चढ़ा सियासी पारा
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।
चंडीगढ़, 19 मार्च 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत हासिल कर सरकार बना तो ली है, लेकिन इस नई कैबिनेट में मुस्लिम चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। आम आदमी पार्टी की मंत्रिमंडल में मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिलने से पंजाब में सियासी पारा चढ़ चुका है। अब भगवंत मान मंत्रिमंडल में मुस्लिम चेहरे को शामिल करने की मांग की जा रही है।

पहली बार नहीं मिली कैबिनेट में मुस्लिम चेहरे को जगह- परवेज़
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने इस मुद्दे पर अफसोस ज़ाहिर किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की पंजाब में हमेशा से मुस्लिम चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलती रही है। पंजाब के पिछली सरकार की बात की जाए तो चाहे वह शिरोमणि अकाली दल की सरकार हो या फिर कांग्रेस की सरकार रही हो, पिछली सरकारों में मुस्लिम चेहरे को कैबिनेट में जगह मिलती रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पंजाब के कैबिनेट में मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिली है।

'जमील उर रहमान हैं मुस्लिम चेहरा के तौर पर विकल्प'
आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कहा कि आज (शनिवार) आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली है, लेकिन उस कैबिनेट में मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिली है। ऐसा नहीं है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुस्लिम विधायक नहीं बने हैं। अगर मुस्लिम विधायक नहीं जीत कर आते तो यह कहने वाली बात होती कि पार्टी में कोई मुस्लिम चेहरा ही नहीं है जिसे कैबिनेट में शामिल किया जा सके। लेकिन आम आदमी पार्टी के पास मलेरकोटला से जमील उर रहमान जीत कर आए हैं, पार्टी उन्हे कैबिनेट में जगह दे सकती थी लेकिन नहीं दिया गया है ।

CM मान की कैबिनेट में मुस्लिम चेहरे की मांग
परवेज़ सिद्दीकी ने कहा कि पंजाब के लाखों मुसलमानों ने भी आम आदमी पार्टी को वोट किया। यही वजह है कि मलेरकोटला सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर विचार करने की ज़रूरत है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवेज़ सिद्दीकी ने कहा भगवंत मान की कैबिनेट में एक मुस्लिम चेहरे को भी जगह दिलाने को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान से भी बात करेंगे।

आप आलकमान से मुलाक़ात करेंगे परवेज़ सिद्दीकी
आरक्षण मोर्चा के अध्यक्ष परवेज़ सिद्दीकी ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस मामलें मुलाक़ात करेंगे। उन्होंने कि मुझे पूरा यक़ीन है कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस पर गौर करेते हुए मंत्रिमंडल में मुस्लिम चेहरे को भी जगह देंगे। आम आदमी पार्टी आलाकमान पंजाब के मुसलमानों को मायूस नहीं करी। आपको बता दें कि आरक्षण मोर्चा पंजाब में मदरसा काउंसिल, अल्पसंख्यक विभाग और गुज्जर एडवाइजरी बोर्ड बनवाने को लेकर कई सालों से आंदोलन करते आ रही है। पंजाब के सभी जिलों में मजबूती के साथ काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में आप की सरकार बनते ही हरियाणा सरकार ने उठा दिया पानी का मुद्दा, CM बोले- मुझे है चिंता












Click it and Unblock the Notifications