Mohali oxygen plant blast: मोहाली के ऑक्सीजन प्लांट में भीषण धमाका, दो की मौत, कई घायल
Mohali oxygen plant blast: पंजाब के मोहाली जिले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब फेज-9 स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मेडिकल टीमें, पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

कैसे हुआ धमाका?
एसडीएम दमनदीप कौर ने बताया कि एक सिलेंडर में हुए धमाके से चेन रिएक्शन की स्थिति बन गई, जिससे आसपास के कई अन्य सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल राहत कार्य जारी है।
ये भी पढ़ें Jobs in Punjab: पंजाब सरकार ने निकाली PTI की बंपर भर्ती, 30 हजार तक सैलरी! कौन कर सकता है अप्लाई?
प्लांट में अभी भी गैस का रिसाव हो सकता है- सिटी SP
ऑक्सीजन सिलेंडर निर्माण प्लांट में हुए विस्फोट को लेकर एसपी सिटी श्रीवेननेला ने बताया, 'फेज-11 के इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह करीब 9 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण धमाका हुआ, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं... प्राथमिक जांच जारी है और हम अब भी विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं... प्लांट में अभी भी कहीं-कहीं गैस का रिसाव हो सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications