Mohali Building Collapse: मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका, एक लड़की की मौत, रेस्क्यू में सेना जुटी

Mohali Building Collapse: पंजाब के मोहाली शहर में शनिवार को बड़ा हादसा सामने आया। यहां बिल्डिंग हादसे में करीब 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं एक लड़की की मौत हो गई है। भारतीय सेना ने मलबा हटाने और जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए शाम 7.30 बजे उपकरण लगाए। रेस्क्यू ऑपरेशन की पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव, आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कांग और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बहुमंजिला इमारत मोहाली के सोहना इलाके में गिरी है। पास वाली बिल्डिंग में काम चल रहा था। इसी वजह से बिल्डिंग ढह गई। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू अभियान के तहत दो उत्खनन मशीनों को काम पर लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है के हादसे के चलते बहुमंजिला इमारत के मलबे में 15 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Mohali Building Collapse

सीएम ने दिए निर्देश

वहीं हादसे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में इमारत ढहने पर दुख व्यक्त किया और कहा कि पूरा प्रशासन और बचाव दल मौके पर तैनात हैं। सीएम मान इस निर्माणाधीन इमारत के गिरने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं।

एक बयान में सीएम ने कहा, "साहबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव अभियान दल मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि वहां जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अनुरोध है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+