इन रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे खास साॅफ्टवेयर वाले अत्याधुनिक कैमरे, फेस कैप्चर करके देंगे अलर्ट
जालंधर। भारत में पंजाब समेत देश के 756 रेलवे स्टेशनों पर नई तकनीक वाले कैमरे लगेंगे। इन कैमरों से अनहोनी घटनाओं या वारदातों को रोकने में मदद मिल सकेगी। कैमरे लगने के साथ डिवीजन और आरपीएफ पोस्ट पर कंट्रोल रूम भी बनेंगे। ये काम निर्भया काेष के अंतर्गत होंगे।

पंजाब में जालंधर सिटी, ब्यास, फरीदकाेट, फिराेजपुर कैंट, पठानकाेट, फगवाड़ा, फिल्लाैर, राजपुरा, सरहिंद समेत 9 रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक कैमरे लगेंगे। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, निर्भया काेष के अंतर्गत देश के 756 रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक कैमरे लगने हैं। रेलवे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ-साथ देशभर के रेलवे स्टेशनाें पर ये कैमरे लगाने जा रहा है। ए-1, ए, बी, सी श्रेणी वाले रेलवे स्टेशनाें पर 2023 तक कैमरे लगाने का काम पूरा किया जाना है। रेलवे अधिकारियों की दिल्ली में हुई बैठक में ऐसे रेलवे स्टेशनाें का ब्योरा लिया गया है। कैमरों के लिए मंडल और आरपीएफ पाेस्ट पर कंट्राेल रूम बनाए जाएंगे।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, रेलवे स्टेशनाें पर वीडियाे सर्विलांस सिस्टम के अंतर्गत वेटिंग रूम, रिजर्वेशन काउंटर, पार्किंग स्थल, एंट्री और एग्जिट पाॅइंट्स, प्लेटफाॅर्म, फुट ओवरब्रिज, बुकिंग पार्सल कार्यालय जैसे स्थानाें पर कैमराें से निगरानी हाेगी। ये कैमरे फेस कैप्चर करके अलर्ट देंगे, ताकि घटना को रोका जा सके। खास बात यह है कि, ये कैमरे 360 डिग्री में मूव करेंगे और उनके पैनिक बटन पर जूम करने के बाद व्यक्ति की परिस्थितियाें काे देखा जा सकेगा। पंजाब के अलावा देश के शेष रेलवे स्टेशनों पर नए कैमरे लगाने का काम दूसरे चरण में होगा।












Click it and Unblock the Notifications