मिशन आप 13-0: पंजाब की जनता को आप के सभी उम्मीदवारों से मिलाया, सीएम मान ने कही ये बात
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मोहाली में एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मिशन आप कार्यक्रम के तहत आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों से परिचित कराया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि पंजाब के हक की आवाज उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करके हमें मजबूत करें। हम पंजाब के हक की आवाज उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। पंजाब की क्रांति अमर रहे।

पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब में सबसे आखिरी चरण में मतदाना होगा।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पंजाब की सभी 10 सीटों पर 01 जून को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'ईमानदारी हमारी ताकत, तभी लोग हमें पसंद करते हैं', सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications