मंत्री लालजीत भुल्लर ने पंजाब रोडवेज के संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने का दिया आश्वासन
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य सरकार के पंजाब रोडवेज/पनबस के अनुबंधित ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने का आश्वसन दिया। मंत्री ने कहा हमारी सरकार पंजाब रोडवेज के संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने प्रतिबद्ध है।

पंजाब रोडवेज/पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन और पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के साथ गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मंत्री ने एक बैठक की। इस बैठक में परिवहन मंत्री ने संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने कायह आश्वासन दिया।
मंत्री ने कहा पंजाब रोडवेज/पनबस में अनुबंध आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने के मामले पर मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर गठित तीन सदस्यीय उप-समिति लक्षणात्मक रूप से विचार कर रही है।
इसके साथ ही भगवंत मान की कैबिनेटमें शामिल मंत्री ने परिवहन सचिव दिलराज सिंह संधावालिया को विभाग में कर्मचारियों के प्रमोशन में तेजी लाने के लिए कहा। इसके साथ उन्होंने ये आदेश दिया कि पंजाब रोडवेज/पनबस में अनुकंपा नियुक्तियों के संबंध में कार्रवाई में तेजी लाई जाए ताकि मृत कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को परेशानी न उठानी पड़े।
मंत्री ने कहा मृत कर्मचारियों के परिवार का भविष्य सुरक्षित करना सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है। इसके अलावा अधिकारियों को परिवहन मंत्री ने सरकारी बसों की पासिंग प्रक्रिया में देरी न करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित हो रही बसों के संबंध में अधिकारियों से रिपार्ट मांगी।
इसके साथ ही अधिकारियों को व्यक्तिगत दौरा करके ये सुनिश्चित करने को कहा कि सड़क पर एक भी अवैध बस न चले। मंत्री ने कहा बसों की समय-सारणी संबंधी शिकायतों का भी शीघ्र समाधान किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications