मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 'साडे बुजुर्ग, साडा मान' सर्वेक्षण को लेकर दिए ये निर्देश

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभागीय अधिकारियों को "साडे बुजुर्ग, साडा मान" मुहिम के तहत चल रहे वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर पर सर्वेक्षण में तेजी लाने के आदेश दिए।

मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान उन बुजुर्गों पर खास फोकस किया जाए जो पेंशन से वंचित हैं, जो बीमार हैं और इलाज नहीं करवा सकते, और जो बुजुर्ग अपने बच्चों से अनदेखी का सामना कर रहे हैं। इनसे संबंधित पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर जरुरी कार्रवाई की जाए।

Dr Baljit Kaur

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के जीवन में बेहतरी लाने के लिए तैयार की गई योजनाओं को ग्राउंड जीरो पर यथाशीघ्र प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि "साडे बुजुर्ग, साडा मान" मुहिम के तहत विभागीय पर्यवेक्षकों द्वारा एम-सेवा ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने होशियारपुर, फिरोजपुर, एस.ए.एस.नगर और पठानकोट जिलों द्वारा किए गए सर्वेक्षण में तेजी की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+