पंजाब के मेडिकल कॉलेजों को मिलेगा नया अवतार, CM भगवंत सिंह मान ने फंड जारी किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 68.98 करोड़ रुपए तुरंत जारी करने के आदेश दिए हैं ताकि लोगों को बेहतर इलाज और मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं का विस्तार अब समय की जरूरत बन चुका है। उन्होंने जोर दिया कि इन कॉलेजों में अत्याधुनिक मशीनरी और उपकरण लगाए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने मेडिकल शिक्षा विभाग को तुरंत 68.98 करोड़ रुपए जारी करने का निर्देश दिया। इन फंडों का इस्तेमाल मशीनरी खरीदने और कॉलेजों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

Aam Aadmi Party

किस कॉलेज को कितना मिला फंड?

सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर को मिला 26.53 करोड़ रुपए

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला को मिला 28.51 करोड़ रुपए

डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली को 9.43 करोड़ रुपए

पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर, फिरोजपुर को मिला 4.51 करोड़ रुपए

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि इसने विश्व स्तरीय डॉक्टर दिए हैं और आज भी कई विद्यार्थी डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार का फर्ज है कि विद्यार्थियों को उच्‍च स्‍तर की शिक्षा मिले और आम आदमी को इलाज किफायती दरों पर मिल सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अलोक शेखर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+