सुखबीर बादल ने भगवंत मान को हराया था, अब AAP की वजह से टूटा सबसे बड़ा चुनावी रिकॉर्ड
पंजाब के फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की वजह से हॉट सीट मानी जा रही थी
चंडीगढ़, 11 मार्च 2022। पंजाब के फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की वजह से हॉट सीट मानी जा रही थी । उन्होंन 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी सुखबीर सिंह बादल ने ही जीत दर्ज की थी। उन्होंने 80 हज़ार 647 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार हंसराज को हराया था। 2012 विधानसभा चुनाव के वोट शेयरिंग शिअद उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल को 53.98 फ़ीसद हंसराज (आज़ाद उम्मीदवार) 20.35 फ़ीसद और कांग्रेस उम्मीदवार मलकीत सिंह को 12.3 फ़ीसद वोट मिला था।

सुखबीर बादल ने भगवंत मान को हराया था
पंजाब के 2017 के विधानसभा चुनाव में भी शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबद सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 75 हज़ार 271 वोटों से जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को हराया था। वहीं भगवंत मान को 56 हज़ार 771 वोटों पर सब्र करना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में शोरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल को 44.82 फ़ीसद, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को 33.8 फ़िसद और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को वोट 18.78 फ़िसद वोट मिला था। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के विधायकी छोड़ दी थी। जिसके बाद जलालाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के रमिंदर सिंह ने जीत दर्ज की थी।

पहले कभी भी चुनाव नहीं हारे थे सुखबीर बादल
सियासी जानकारों की मानें तो ज़्यादातर विधानसभा चुनावों जलालाबाद सीट पर शिरोमणि अकाली दल का क़ब्ज़ा रहा । ग़ौरतलब है कि इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी में सुखबीर सिंह बादल का सबसे बड़ा चुनावी रिकॉर्ड टूट गया। पंजाब के दिग्गज नेताओं में सुखबीर सिंह बादल का नाम शुमार किया जाता है। उन्हे एक सुलझे हुए नेता और चुनावी रणनीति में कुशल प्रबंधक के तौर पर जाना जाता है। ग़ौरतलब है कि सिखबीर सिंह बाद ने जब से चुनावी सफ़र का आग़ाज़ किया कभी भी मात नहीं खाई थी। इस बार आम आदमी पार्टी की सुनामी ने उनके इस रिकॉर्ड को भी ख़ाक में मिला दिया।

सुखबीर बादल को मिली अपने ही गढ़ में मात
सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनावी बिगुल फूंका था। उनके ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी की तरफ़ से जगदीप 'गोल्डी' कंबोज चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने ने ही सुखबीर बादल को मात दी है। पंजाब के सियासी गलियारों में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि एक वक़्त था जब सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को हराया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में भगवंत और 'आप' की आंधी ने पूरे पंजाब से बादल परिवार को विधायकी से दूर कर दिया है। सियासी जानकारों का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल के हारने की सबसे बड़ी वजह शिअद की सरकार में बेअदबी का मामला, रेत, ड्रग्स, केबल जैसे मामले में ठोस क़दम नहीं उठाना है। इसके साथ ही उनपर हथियारों के बल पर अपने व्यापार को बढाने का आरोप भी हार की वजहों में से एक है।
ये भी पढ़ें: 'आप जैसा बोएंगे, वैसा काटेंगे...', पंजाब में हार के बाद सिद्धू ने किसपर किया ये पहला हमला












Click it and Unblock the Notifications