मान सरकार ने वतन के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के परिवार का थामा दामन

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार आवाम के लिए बेहतरीन काम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। लोगों की राहत के लिए कई कदम उठाए हैं। वहीं, देश के अपनी जान की कुर्बानी देने वाले बलिदानियों के परिवारों का भी दामन थामा है। दरअसल, मान सरकार की ओर से शहीद के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जा रही है।

योजना के बारे बताते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की इस नीति के तहत जो सैनिक देश के किसी भी हिस्से में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद होंगे तो उनके परिवार का ख्याल रखना सरकार का कर्तव्य है। इसके लिए हमारी सरकार की ओर से इन परिवारों के सहारा देने के लिए ये पहल की गई है।

Bhagwant Mann

पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए शहीदों के परिजनों ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है। एक शहीद के परिवार के सदस्य ने कहा कि मैं इसके लिए सीएम भगवंत मान का आभारी हूं, जो अपनी कीमती समय निकालकर हम तक पहुंचे और हमारे दुख को समझा। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने हमे 1 करोड़ की राशि सहायता के तौर पर दी है और बेटी को नौकरी देने का भी भरोसा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+