लोकसभा टिकट मिलने पर बोले मालविंदर सिंह, ये आप के साधारण से कार्यकर्ता का सम्मान है

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट को मंगलवार को जारी किया गया है। इस लिस्ट में मालविंदर सिंह कंग और राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है। पार्टी की ओर से टिकट मिलने पर मालविंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का शुक्रिया अदा किया है।

मालविंदर सिंह ने कहा कि मैं परमपिता परमेश्वर का बहुत धन्यवाद करता हूं, उनका शुक्र अदा करता हूं। अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिन्होंने एक साधारण से कार्यकर्ता पर इतना भरोसा दिखाया है। मैं हमारी लीडरशिप का बहुत धन्यवाद करता हूं। इस बात का भरोसा भी दिलाता हूं कि जिन उम्मीदों के साथ पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको तन-मन से निभाएंगे।

malvinder singh

अरविंद केजरीवाल और मान साहब की नीतियों को पंजाब में लोगों के घर-घर तक लेकर जाएंगे। पिछले दो साल में भगवंत मान की अगुवाई में सरकार ने कई लोकहित के कार्य किए हैं। नौकरी देने की बात हो, बिना किसी रिश्वत, भाई-भतीजावाद के मेरिट पर भर्ती की गई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। किसानी को संभालने के लिए बड़े काम किए गए हैं। खेतों तक पानी पहुंचाने की बात हो, फ्री बिजली देने की बात हो, घर-घर राशन पहुंचाने की बात हो, माफिया राज को खत्म करने की बात हो। हम इन तमाम उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाएंगे। पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने जो काम किया है उसके आधार पर लोगों से वोट अपील करेंगे।

मालविंदर सिंह ने कहा कि मेरे जैसे बहुत ही साधारण कार्यकर्ता को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा का टिकट देकर एक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। आम आदमी पार्टी का जो सिद्धांत है उसपर चलते हुए राजनीति कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में साफ-सुधरी और लोकहित की राजनीति होनी चाहिए, हम उस एजेंडे पर आगे बढ़ेंगे। श्री आनंदपुर साहिब में लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+