Ludhiana Loot: आधी रात 10 नकाबपोश सिक्योरिटी फर्म में घुसे, 5 गार्डों को बनाया बंधक; पार किए 7 करोड़
Ludhiana Loot: लुधियाना जिले में हथियारबंद लुटेरों ने एक सिक्योरिटी फर्म के ऑफिस में धावा बोला। यह कंपनी एटीएम मशीन में कैश जमा करती थी। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

Ludhiana Loot: पंजाब राज्य के लुधियाना जिले में शनिवार को करोड़ों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात दो बजे 10 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे सिक्योरिटी फर्म के ऑफिस में घुसे। बदमाशों ने सात करोड़ रुपए पार कर दिए। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए पहले बदमाशों ने तैनात 5 सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर पिस्टल की बट मारकर बेहोश किया। उसके बाद बंधक बनाकर चार करोड़ ऑफिस से लूटे। वहीं, कैश वैन में रखे तीन करोड़ लेकर फरार हो गए। लुटेरों में एक महिला भी शामिल रही।
CCTV डीवीआर भी ले गए
सिक्योरिटी गार्डों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन की। लुटेरों ने सिक्योरिटी फर्म में लगे सीसीटीवी डीवीआर भी पार कर दिए। जिससे पुलिस उनकी पहचान न कर सके। घटना स्थल से पुलिस के हाथ लुटेरों की एक गाड़ी लगी है। जिसमें सभी लुटेरे बैठकर आए थे। गाड़ी से दो पिस्टल भी पुलिस को बरामद हुई हैं।
ATM में जमा करना था कैश
सिक्योरिटी फर्म सीएमएस सिक्योरिटी एटीएम में कैश जमा करने वाली कंपनी है। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले ही कंपनी का ऑफिस शिफ्ट हुआ है। उस दौरान हेडक्वार्टर्स ने चेतावनी भी दी थी कि कंपनी सेफ जगह पर नहीं है। इसलिए इतना कैश रखना उचित नहीं है। कंपनी के ऑफिस के एक साइड मैरिज पैलेस हैं तो दूसरी साइड कोठियां हैं। वहीं, सामने कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications