लुधियाना जिला कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष मनीषा कपूर आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में कांग्रेस को झटका लगा है। जिला कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष मनीषा कपूर आम आदमी पार्टी में सोमवार को शामिल हो गई हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनवर हुसैन और प्रवक्ता असरार तरीन भी आप में शामिल हुए।

।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनीषा कपूर का स्वागत करते हुए कहा लुधियाना में आम आदमी पार्टी परिवार बड़ा हुआ। पार्टी में अपका स्वागत है।
वहीं आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी। आप ने लिखा लुधियाना में AAP का कुनबा हुआ मजबू। कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
सीएम भगवंत मान के अलावा इस कार्यक्रम में विधायक मदन लाल बागा मौजूद रहे । जिन्होंने कांग्रेस महिला विंग की जिला अध्यक्ष मनीषा कपूर और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनवर हुसैन और प्रवक्ता असरार तरीन को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलावाई।












Click it and Unblock the Notifications