'तुम्हारा हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा', सलमान के बाद पंजाब कांग्रेस नेता बिट्टू को मिली धमकी

लुधियाना। पंजाबी सिंगर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई के दिन अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। उनके बाद हमलावर अब अन्य लोगों को भी धमकियां दे रहे हैं। आज कांग्रेस के एक और नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि, उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गई है। बिट्टू के मुताबिक, उन्हें मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर एक कॉल आया, जिसमें कहा गया था कि उनका भी वही हाल होगा जो उनके पार्टी सहयोगी व पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हुआ।

news

लुधियाना से कांग्रेस के लोकसभा सांसद बिट्टू के निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने धमकी भरे फोन आने की पुष्टि की है। बिट्टू के अलावा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता और पटकथा लेखक सलीम खान को भी धमकी दी गई। उन्हें रविवार को एक पत्र मिला, जिसमें कहा गया था, "सलीम और सलमान खान बहुत जल्द आपका हाल भी मूसेवाला जैसा होगा।"

ऐसा पत्र मिलने के एक दिन बाद मुंबई पुलिस ने सलीम खान का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने उपनगरीय बांद्रा में सलमान खान के आवास का भी दौरा किया और इमारत के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी।

Ludhiana Congress MP Ravneet Singh Bittu threatened with ‘same fate as singer Sidhu Moose Wala’ call

ऐसी अटकलें हैं कि धमकी पत्र में "जी.बी" और "एल.बी" शब्द गोल्डी बरार और मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई द्वारा किए गए। हालांकि, बिश्नोई ने सलमान खान को भेजे गए धमकी भरे पत्र में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में मूसेवाला को 8 शार्पशूटरों ने गोलियों से भूनकर मारा। उसके बाद आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब आकर मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मूसेवाला की हत्या तब हुई, जब पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा उनके सुरक्षा कवर को हटाने का फैसला लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+