Punjab: लुधियाना से AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Punjab News: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार रात गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब गोगी को सिर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी जसकरन सिंह तेजा के अनुसार, गोगी के परिवार और घर में मौजूद लोगों ने बताया कि यह घटना एक एक्सीडेंटल फायर के कारण हुई। घटना के बाद, उनके शव को डीएमसी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है और शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

2022 में जॉइन की थी आम आदमी पार्टी
गोगी ने 2022 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और उन्होंने लुधियाना से कांग्रेस के दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराकर विधानसभा चुनाव जीते थे। पुलिस के मुताबिक, गोगी की मौत गोली लगने से हुई है, लेकिन पुलिस ने यह नहीं बताया कि उन्हें गोली किन परिस्थितियों में लगी। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
समर्थकों की उमड़ी भीड़, अस्पताल के बाहर तैनात किया गया भारी पुलिस बल
गोगी के निधन की खबर फैलते ही उनके समर्थक डीएमसी अस्पताल के बाहर जुटने लगे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देने से परहेज किया है, और मामले की जांच जारी है।
AAP नेताओं का शोक व्यक्त
गुरप्रीत गोगी के निधन पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। अमृतसर पूर्व से AAP विधायक जीवन ज्योत कौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि अविश्वसनीय भी है। हमारे साथी विधायक गुरप्रीत गोगी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"
यह भी पढ़ें Weather Update: दिल्ली सहित देश के 16 राज्यों में कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications