Weather Update: दिल्ली सहित देश के 16 राज्यों में कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आज भी घना कोहरा पसरा हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए 16 राज्यों में घने कोहरे और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात का अनुमान है, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है।

कोहरे का अलर्ट: 16 राज्यों में जारी किया गया चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 12-13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश में भी कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे वाहन चालकों को खासा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि दृश्यता कम होगी।

weather jpg

ठंड और कोहरे के कारण बढ़ेगी परेशानी
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके चलते ठिठुरन बढ़ेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। ठंडी हवाओं के साथ सर्दी का सितम बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में शनिवार से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 38 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। जिन जिलों में वज्रपात की संभावना है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और अन्य इलाके शामिल हैं।

कश्मीर घाटी में शीतलहर, रात का पारा शून्य से नीचे
वहीं, कश्मीर घाटी में शीतलहर के कारण ठंड में और इजाफा हुआ है। घाटी के सभी जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे गिर चुका है। प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में रात का तापमान गिरने के साथ ही सुबह और शाम को कोहरा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

आने वाले तीन दिनों में राहत की उम्मीद
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद तापमान फिर से गिर सकता है। मध्य भारत में भी अगले दो दिन में पारा 3-4 डिग्री चढ़ सकता है।

देश के कई हिस्सों में कोहरे और ठंडी हवाओं का असर जारी है, जिसके कारण सर्दी बढ़ी हुई है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, और कश्मीर घाटी में ठंड और कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोगों को मौसम से संबंधित अलर्ट के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें आप बिहारियों से नफरत क्यों करते हैं?,केजरीवाल पर चिराग पासवान का तीखा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+