लुधियाना में खूब गरजे सीएम योगी, आप और कांग्रेस को कहा चोर, बोले- बस 48 घंटे दीजिए, सारे माफिया साफ कर दूंगा
लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंजाब में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। पंजाब के मुहाली के बाद लुधियाना में चुनावी जनसभा की और राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस पर जमकर बरसे।
इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को चोर बताते हुए दोनों विपक्षी पार्टियों पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी बोले पंजाब में भाजपा को जिताओ और हम पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे। हमें सिर्फ 48 घंटे दीजिए और आप देखेंगे कि हम पंजाब से माफिया का सफाया कर देंगे।
उन्होंने भारत देश को पंजाब ने बहुत कुछ दिया है, देश की ढाल पंजाब बना, लेकिन 70 सालों से लोगों ने पंजाब की कमान जिन लोगों की कमान सौंपी है। उन्होंने देश की तरफ ध्यान नही दिया। आपने देखा होगा कि 500 वर्षों तक अयोध्या में इंतजार खत्म हो गया। वहां पर राम मंदिर बन गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में माफिया राज का खात्मा करने का जिक्र करते हुए कहा हमने यूपी में माफिया और गुंडों को उल्टा लटका दिया, आज लोगों ने यूपी की सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो राम के साथ नहीं हैं, वे किसी काम के नहीं हैं।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्जनाथ ने लुधियाना के लोगों से सोच-समझकर 1 जून को वोट करने की अपील की। उन्होंने वोटरों को संबोधति करते हुए कहा पंजाब की 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर मोदी जी का साथ दें ताकि हमारा पंजाब भी आसमान छू सके।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के 10 साल में आतंकवाद खत्म हो गया है। अब एक नए भारत का निर्माण हुआ है। आज भारत किसी को नहीं छोड़ेगा, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।योगी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी झूठ बोलने वाली पार्टी कभी नहीं देखी। यह पहली पार्टी है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इसके एक दर्जन से ज्यादा नेता जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications