लोकसभा चुनाव: सीएम भगवंत मान ने बरनाला में मीत हेयर के समर्थन में किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए एक विशाल रोड शो किया। सीएम भगवंत मान को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
सीएम भगवंत सिंह मान ने रोड शो में कहा गुरमीत सिंह मीत हेयर की जीत के बाद केंद्र में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

लोकसभा क्षेत्र संगरूर से पार्टी उम्मीदवार गुरमीत सिंह ने मीट हियर के प्रचार के लिए आयोजित इस रोड शो को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा इतनी गर्मी में लेहड़ा की जनता आप के रोड शो में भारी संख्या में पहुंच कर प्यार जताया,इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा आप के रोड शो में जुटी भीड़ ने साबित कर दिया है कि विपक्ष की जड़ें अब उखड़ी हुई हैं।
वहीं मीत हेयर, जो बरनाला से दूसरी बार विधायक हैं और कैबिनेट मंत्री भी हैं, उन्होंने कहा बरनाला के लोगों ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया और अब वह निर्वाचन क्षेत्र के बाहर के उम्मीदवारों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी जिला बरनाला के अध्यक्ष और जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष गुरदीप सिंह बाठ और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बरनाला के अध्यक्ष तीर्थ सिंह मन्ना ने आज केंद्र में मीत हेयर को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीत हेयर को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर बरनाला के लोगों का सम्मान किया था।












Click it and Unblock the Notifications