Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024: पंजाब की 13 सीटों में कितने पर जीती कांग्रेस, जानें AAP का भी हाल

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना 4 जून मंगलवार को सुबह शुरू हुई। भारत का चुनाव आयोग द्वारा आज वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 01 जून को आखिरी चरण में मतदान हुआ था। इन लोकसभा सीटों के नतीजे आज घोषित हो चुके हैं। अन्‍य राज्‍यों की तरह पंजाब के चुनाव परिणामों ने सबको अचंभित कर दिया है

punjab

13 निर्वाचन क्षेत्रों वाला पंजाब राज्य काफी राजनीतिक महत्व रखता है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) और आम आदमी पार्टी (एएपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के बीच इस बार मुकाबला था। पंजाब के अब तक के आए परिणामों में कांग्रेस यहां पर सबसे अधिक सीटें जीत रही है।

यहां पर कांग्रेस को 7, आम आदमी पार्टी को 3, अकाली दल को 1 सीट मिली हैं। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। अमृतसर, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला समेत दो और सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं इस बार के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।

वहीं सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी की बात करें तो आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर सीट जीती, जबकि पार्टी दो अन्य सीटें जीती हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

खास बात ये है कि पंजाब में इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यहां पर अलग-अलग चुनाव लड़ी हैं। वहीं दिल्‍ली की सात सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे के साथ चुनाव लड़े हैं। पंजाब और दिल्‍ली दोनों ही जगहों का वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

आज सुबह 8 बजे से पंजाब में 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 117 मतगणना वोटों की गिनती हुई। वोटों की गिनती के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी वहीं शिरोमणि अकाली दल 1 और निर्दलीय उम्मीदवार भी दो सीटों पर आगे चल रहे थे।

पंजाब में 62 फीसदी हुआ है मतदान

बता दें पंजाब में शनिवार को अपने 13 लोकसभा क्षेत्रों में 2.14 करोड़ से अधिक वोटरों के बीच लगभग 62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बार के चुनाव में 26 महिलाओं सहित 328 उम्मीदवारों चुनाव मैदान मे थे।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटें

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों की बात की जाए तो गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+