सिर पर नींबू का ताज सजाया, भिंडी का हार गले में लटकाया, साथ में लिए सुरक्षागार्ड, फिर नापा रास्ता
बठिंडा। गर्मी के इस सीजन में चहुंओर लोगों की जुबां पर नींबू के चर्चे हैं। नींबू, यानी गर्मियों का जरूरी खाद्य, जिसके बिना हायतौबा मची हुई है। जिसके रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कहीं इसके 6 रुपए किलो बिकने की खबरें आईं, फिर कहीं यह 400 रुपए किलो से भी ज्यादा महंगा बिका। पंजाब में नींबू महंगा हो गया है। ऐसे में जगह-जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

एक सियासी चेहरे ने पंजाब के बठिंडा में जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उसे देखकर लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि नींबू वाकई में अहम है। यह सियासी चेहरा हैं प्रदर्शन के अनोखे तरीकों के लिए जाने-पहचाने परसराम नगर के रहने वाले पूर्व पार्षद विजय कुमार। हां जी, सब्जियों की बढ़ती कीमतों के विरोध में विजय कुमार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपने गले में सब्जियों का हार लटकाकर और सिर पर नींबू का ताज सजाया।

आप देख सकते हैं कि, किस तरह उन्होंने अपने गले में भिडिंयों का हार लटका रखा है और अपने सिर पर नींबू का ताज पहन रखा है। उनके हाथों पर भी नींबू बंधे हैं और कान के नीचे भी नींबू लटका रखे हैं। खास बात यह है कि, इस दौरान विजय कुमार ने अपने साथ ऐसे लोग भी रखे हैं, जो "सिक्योरटी कवर" दे रहे हैं।

विजय कुमार ने कहा कि, "महंगाई बढ़ती जा रही है। लोग गर्मी से भी परेशान हैं। गृहणियों को बिन नींबू के छोंक लगाना पड़ रहा है। यह तो रसोई पर डाका है।"
- यह पूछे जाने पर, कि इस प्रदर्शन में आपने लाठी वाले लोगों को साथ में क्यों रखा है..तो उन्होंने कहा कि, "ये हमारे गार्ड हैं, ताकि कोई कीमती सब्जी को चोरी न कर सके।"












Click it and Unblock the Notifications